..................... Mahabharata fame Draupadi aka Pooja Sharma modern look and the actress has become even more stylish after 10 years - Hindi Filmibeat

महाभारत की द्रौपदी का मॉडर्न लुक देख आंहें भरने लगते हैं फैन्स, 10 साल में बदल चुका हैं एक्ट्रेस का पूरा लुक

pooja sharma

टेलीविजन के मशहूर सीरियल जो कि स्टार प्लस पर प्रसारित किया गया था महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बी शर्मा ने घर घर में एक खास पहचान बनाई. बता दें कि उन्होंने इस रोल को इतनी बखूबी निभाया कि हर किसी को यकीन होने लगा था कि वह माइथोलॉजी कल किरदार में काफी फिट बैठती है. लेकिन आपको बता दें कि पूजा अपनी रियल लाइफ में बेहद ही मॉडर्न नजर आती है और इतना ही नहीं वेस्टर्न ड्रेस में तो और भी ज्यादा कहर ढाती हैं.

महाभारत की द्रौपदी का वेस्टर्न लुक होता है बेहद ही कातिलाना

पूजा शर्मा का अगर इंस्टाग्राम खोलकर देखा जाए तो वहां पर उनके बेहद ही वेस्टर्न ड्रेस में मॉडल तस्वीरें नजर आ जाएंगी और इतना ही नहीं इन्हें देख हर किसी की सांसे थम जाती हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस रैंप वॉक से लेकर पर्दे तक पर अपनी एक्टिंग से अपना जलवा दिखा देती हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने 2006 में फेमिना मिस इंडिया में पार्टिसिपेट किया जिसमें वह टॉप 10 फाइनलिस्ट में बनी रही. हालांकि वह फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई.

मिस ब्यूटीफुल हेयर का खिताब जीत चुकी हैं पूजा शर्मा

लेकिन आपको बता दें कि पूजा शर्मा ने की मिस इंडिया का खिताब नहीं जीत पाई लेकिन उन्होंने वहां पर काफी कामयाबी हासिल की और इतना ही नहीं उनके खूबसूरत बालों की वजह से उन्हें मिस ब्यूटीफुल हेयर का भी खिताब हासिल हो गया था. जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस को असल पहचान द्रौपदी के किरदार से मिली. एक्ट्रेस ने इस किरदार को इस तरीके से निभाया कि हर किसी ने उनकी खूब तारीफ की और उन्हें इसके लिए इंडियन टेली अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल में नॉमिनेट भी कर दिया गया था.

माता पार्वती के किरदार में भी नजर आ चुकी है पूजा

इतना ही नहीं आपको बता दें कि पूजा शर्मा को और भी कई सारे माइथोलॉजीकल सीरियल्स में देखा जा चुका है. बता दें कि एक्ट्रेस को महाकाली अंत ही आरंभ है सीरियल में माता पार्वती और माता काली के किरदार में देखा गया. जिसे दर्शकों द्वारा इतना ज्यादा पसंद किया गया कि उन्हें करियर में एक खास सफलता प्राप्त हुई. इसी के साथ साथ एक्ट्रेस को कर्म फल दाता शनि में भी देखा गया था.

Read more about: pooja sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X