..................... Mahabharata Actress Ganga Maiya Aka Kiran Juneja Married With Ramesh Sippi - Hindi Filmibeat

'महाभारत' की 'गंगा मैया' बनकर फैन्स के दिलों पर किया राज, 3 बच्चों के पिता संग रचाई थी शादी

Kiran Sippi Career: 80 के दशक में बीआर चोपड़ा की महाभारत काफी ज्यादा लोकप्रिय हुई थी। इसके एपिसोड जैसे ही टेलीकास्ट हुए थे तो लोगों के बीच में फेमस हो गए थे। यहां तक की 2020 में जब लॉकडाउन लगा था तब भी रामायण और महाभारत एक बार फिर से प्रसारित की गई थी।

Kiran Sippi Career

बीआर चोपड़ा की महाभारत ने नितीश भारद्वाज से लेकर रूपा गांगुली और पंकज धीर जैसे सितारों को एक खास पहचान दिलाई। लेकिन इसी शो में गंगा मैया का किरदार निभाने वाली किरण जुनेजा ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी के साथ शादी की और वह उनसे उम्र में 17 साल बड़े भी थे।

17 साल बड़े डायरेक्टर से की शादी

किरण जुनेजा ने रमेश सिप्पी से शादी की है। रमेश सिप्पी ने बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक कहीं जाने वाली शोले और शान का निर्देशन भी किया। रमेश सीपी उम्र में अपनी पत्नी से 17 साल बड़े थे। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक सीरियल में काम करने के दौरान हुई थी। जहां किरण ऑडिशन के लिए गई थी और इसी दौरान रमेश उन पर अपना दिल हार बैठे थे। दोनों को धीरे-धीरे एक दूसरे से प्यार हो गया।

4 साल की डेटिंग के बाद में की थी शादी

खबरों के अनुसार शादी से पहले रमेश सिप्पी और किरण ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया था। रमेश सिप्पी उम्र में किरण से 17 साल बड़े हैं और पहले से शादीशुदा भी थे और उनके तीन बच्चे भी थे। लेकिन कुछ भी उनकी शादी में रुकावट नहीं बन पाया। दोनों ने 1991 में शादी की। लेकिन दूसरी शादी से रमेश सिप्पी को कोई भी बच्चा नहीं हुआ। किरण, रमेश सिप्पी के बाकी तीनों बच्चों को अपने बच्चों की तरह ही प्यार देती हैं।

शशि कपूर की बन गई थी समधन

जानकारी के लिए आपको बता दें की किरण जुनेजा रिश्ते में दिवंगत एक्टर शशि कपूर की समधन भी लगती हैं। दरअसल रमेश सिप्पी की बेटी शीना की शादी शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के साथ में हुई। 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इस हिसाब से किरण का कपूर खानदान से भी नाता है।

शीना का बेटा जहान कपूर है जो 2025 में नेटफ्लिक्स की क्राईम ड्रामा सीरीज ब्लैक वारंट में नजर आया था। इस सीरीज में उन्होंने तिहाड़ जेल के जेलर सुनील गुप्ता का किरदार निभाया था जो सुनील गुप्ता की किताब पर ही आधारित है।

इन शोज में भी काम कर चुकी हैं किरण

अगर हम किरण के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने महाभारत के अलावा बुनियाद सीरियल में भी काम किया है। इसमें उन्होंने अनीता कंवर और लीला मिश्रा जैसे किरदार निभाए। वह कई सारे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय था उन्हें महाभारत में गंगा मैया के किरदार से ही मिली।

Read more about: mahabharata ramesh sippi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X