निकर- बनियान में 'महाभारत पांडवों' का 30 साल पुराना बवाल फोटोशूट, फैंस ने कहा मस्ट वॉच VIRAL
सोशल मीडिया पर 'महाभारत' के पांच पांडवों की करीब 31-32 साल पुरानी तस्वीर छाई हुई है। इसकी वजह ये है कि सभी पांडव एक साथ निकर और बनियान में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटोशूट में अर्जुन, भीम, नकुल और सहदेव के साथ युधिष्ठिर भी मौजूद हैं। बी आर चोपड़ा की महाभारत की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है।
रामायण के साथ महाभारत ने भी काफी चर्चा बटोरी थी। खासकर इसके पांडव यानी कि अर्जुन फिरोज खान, युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, समीर चित्रे और संजीव चित्रे ने। इंस्टाग्राम पर उनका ये फैशन वाला लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे मस्ट वॅाच बता रहे हैं। ये फोटोशूट सभी ने साल 1989 में शो टाइम मैगजीन के लिए करवाया था।

आपको बता दें कि महाभारत का क्रेज ऐसा था कि इसमें कई लोग मुफ्त में काम करते थे। इसकी शूटिंग सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक होती थी।
कई लोग शूटिंग देखने आते और जब अधिक लोगों की जरूरत होती तो सिर्फ इस शो का हिस्सा बनने के लिए बिना पैसे के काम करते। फिलहाल चलिए आपको महाभारत की कास्ट की और भी अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं जो कि काफी मजेदार है..
View this post on InstagramA post shared by B. R. Chopra's Mahabharat 1988 (@mahabharat1988) on


Click it and Unblock the Notifications











