..................... Mahabharat fame Nitish Bharadwaj separation from wife Smita after 12 years | महाभारत के 'कृष्ण' नीतिश भारद्वाज 12 साल की शादी के बाद पत्नी से हुए अलग, कहा- 'तलाक है मौत से ज्यादा दर्दनाक' - Hindi Filmibeat

महाभारत के 'कृष्ण' नीतिश भारद्वाज 12 साल की शादी के बाद पत्नी से हुए अलग, कहा- 'तलाक है मौत से ज्यादा दर्दनाक'

महाभारत फेम अभिनेता नितीश भारद्वाज शादी के 12 साल बाद पत्नी स्मिता से अलग हो गए हैं। सितंबर 2019 में दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी थी और उनकी पूर्व पत्नी, जो एक आईएएस अधिकारी हैं, वर्तमान में अपनी जुड़वां बेटियों के साथ इंदौर में रह रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा कि 'तलाक कभी-कभी मौत से ज्यादा दर्दनाक होता है'।

उन्होंने बताया कि मामला मुंबई में फैमिली कोर्ट में दायर किया गया है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए एक्टर ने कहा, "मैं तलाक के कारणों पर नहीं जाना चाहता, लेकिन केवल इतना कह सकता हूं कि कभी-कभी तलाक मौत से ज्यादा दर्दनाक हो सकता है क्योंकि आप एक टूटे दिल के साथ रहते हैं।"

nitish-bharadwaj-announces-separation-from-wife

शादी के बारे में बात करते हुए नितीश भारद्वाज ने कहा, "मैं बदकिस्मत रहा हूं लेकिन हैं शादी जैसी संस्था में दृढ़ विश्वास रखता हूं। शादी टूटने की वजह बहुत सारी हो सकती हैं। लेकिन जब परिवार टूटता है तो सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों का ही होता है। इसलिए ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पैरेंट्स की होती है कि उनके बच्चों का कम से कम नुकसान हो।"

गौरतलब है कि महाभारत के अलावा, नीतीश भारद्वाज को बीआर चोपड़ा के कुछ अन्य चर्चित शो जैसे विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X