17 की उम्र में बनी 100 बेटों की मां, जानिए अब कहां हैं 'महाभारत' की गांधारी?

स्टार प्लस पर साल 2013 मे प्रसारित किए गए महाभारत सीरियल में कौरव और पांडवों की गाथा को दर्शाया गया. इतना ही नहीं इस सीरियल में हस्तिनापुर की पूरी कहानी भी दिखाई गई. लेकिन हस्तिनापुर के राजा महाराज धृतराष्ट्र की पत्नी गांधारी जिन्होंने 100 बच्चों की मां का किरदार निभाया. बता दें कि यह किरदार रिया दीपसी ने निभाया था. इसीलिए आज हम यह जानने वाले हैं कि वह आजकल कहां है और क्या कर रही हैं?
अपने से 12 साल बड़े एक्टर की मां का निभाया किरदार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब महाभारत सीरियल में रिया दीपसी ने गांधारी का किरदार निभाया था अब वह महज 17 साल की थी. उन्होंने इस सीरियल में बेहद ही संजीदा किरदार निभाया और इतना ही नहीं इतनी कम उम्र में खुद से 12 साल बड़े अर्पित रंका का की मां का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी. अर्पित रंका का महाभारत सीरियल में दुर्योधन के किरदार में नजर आए थे. इतना ही नहीं इस महाभारत के सीरियल में गांधारी का किरदार निभाने वाली रिया दीपसी ने 100 कौरवों की मां का किरदार निभाया था.
रिया ने महाभारत सीरियल से किया टीवी डेब्यू
लेकिन अगर हम गांधारी के किरदार से फेमस हुई थी या के कैरियर की बात करें तो आपको बता दें कि वह मुंबई की रहने वाली है और इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म मेकिंग में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की हुई है. इसी के साथ-साथ उन्होंने थिएटर और फिल्मों में भी काम किया हुआ है. बता दें कि रिया ने 2013 में महाभारत सीरियल से ही टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया. साथ ही साथ 2018 में आई फिल्म भागते रहो से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू के लिया था.
पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी है रिया दीपसी
अगर हम रिया दीपसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 'बी सेफ' और 'इट हैप्पन इन कैलकटा' जैसी वेब सीरीज में काम किया और काफी सुर्खियां बटोरी थी. एक्ट्रेस को पिछली बार पंजाबी म्यूजिक एल्बम में देखा गया था और उसके बाद में वह अभी तक तो किसी भी प्रोजेक्ट में देखी नहीं गयी हैं.


Click it and Unblock the Notifications











