महाभारत के भीम का हो चुका है ट्रांसफॉरमेशन, WWE के रह चुके हैं सुपरस्टार, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

टेलीविजन पर आज के वक्त में ऐसे कई सारे मेथेलॉजिकल सीरियल्स आ चुके हैं जो कि दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर भी हो चुके हैं। लेकिन आज भी रामानंद सागर की रामायण का मुकाबला कोई नहीं कर पाया है। लेकिन आज हम आपको स्टार प्लस पर प्रसारित हुए महाभारत सीरियल के बारे में बताने वाले हैं। जिसके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।
महाभारत सीरियल में निभाया भीम का किरदार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभा कर लोकप्रियता हासिल करने वाले सौरव गुर्जर काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी बॉडी भी लोगों को बहुत ही इंप्रेस कर गई थी। उन्होंने इसी महाभारत सीरियल से अपनी एक्टिंग की दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि सौरव गुर्जर की तमन्ना पहलवानी में भी थी। उन्होंने पहलवानी की दुनिया में अपना खूब नाम कमाया।
सौरव गुर्जर का हो चुका है ट्रांसफॉरमेशन
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि सौरव गुर्जर भारतीय WWE सुपरस्टार भी बन चुके हैं। यहां तक कि WWE के NXT में सांगा के नाम से उन्हें जाना जाता है। तो चलिए आज हम आपको महाभारत के भीम का बदला हुआ लुक दिखाते हैं। बता दें कि पहले से काफी ज्यादा उनका ट्रांसफॉरमेशन हो चुका है। यहां तक कि वह पहले से काफी अलग दिखने लगे हैं। बता दें कि सौरव गुर्जर का जन्म मध्यप्रदेश के डबरा में26 दिसंबर 1985 में हुआ था।
कुश्ती में की सफलता हासिल
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि किक बॉक्सिंग के साथ-साथ सौरव गुर्जर ने कुश्ती में भी अपना हाथ आजमाया और सफलता हासिल की। बताया तो यह भी जाता है कि सौरव का पहला प्यार कुश्ती ही हुआ करती है। सौरव गुर्जर तो WWE के पूरी तरीके से दीवाने हैं। यहां तक कि आपको बता दें कि उन्हें WWE से जुड़े हुए शो रिंग का किंग में भी देखा जा चुका है।
सौरव गुर्जर का वर्क फ्रंट
अगर हम सौरव गुर्जर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभा कर अपनी एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। जिसके बाद में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया और आपको बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में उन्होंने काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











