'मैं मरते-मरते बची थी', जब महाभारत की द्रौपदी को सड़क पर घेरकर पीटा गया, हो गए थे 2 ब्रेन हैमरेज
Roopa Ganguly Attack: बी आर चोपड़ा की महाभारत तो हम सभी ने देखी है और उसके जितने भी कलाकार हैं सभी ने एक खास लोकप्रियता हासिल की है। इस महाभारत में द्रौपदी के चीर हरण वाले सीन की काफी ज्यादा चर्चा हुई है और आज 38 साल बाद भी यह काफी और लोकप्रिय है। इस द शो को 6 साल पहले टीवी पर दोबारा से टेलीकास्ट किया गया था। तब रूपा गांगुली अपने ही चीरहरण वाले सीन को देखकर काफी डर गई थी।

जब एक्ट्रेस को सड़क पर पटक-पटक कर पीटा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रूपा गांगुली ने महाभारत शो में द्रौपदी का किरदार निभाकर काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने चीरहरण का सीन भी फिल्माया था। लेकिन इसी सेन की वजह से 10 साल पहले उनके साथ में डरा देने वाली घटना हुई थी। जब उन्हें लोगों ने सड़क पर पटक पटक कर मारा था और उन्हें दो ब्रेन हेमरेज भी हो गए थे।
अचानक एक्ट्रेस पर हुआ हमला
बताते चलें कि रूपा गांगुली ने साल 2020 में महाभारत से द्रोपदी के चीर हरण वाले सीन का एक्स वीडियो एक अकाउंट पर शेयर किया था। तब उन्होंने बताया कि अनजान हमलावरों ने तब उन पर हमला किया था जब वह काकद्वीप के साथ ईश्वरीपुर गांव से कोलकाता लौट रही थी।
वीडियो को शेयर करते हुए रूपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा कि "मुझे कुछ दिनों से याद आ रहा है, 22 मई 2016 डायमंड हार्बर कि वह घटना जब 17 से 18 लोगों ने पुलिस को साथ में लेकर मुझे गाड़ी से उतार कर रास्ते पर पटक पटक कर मारा था। गाड़ी में तोड़फोड़ भी हुई और मुझे दो ब्रेन हेमरेज भी हो गए थे। बस शुक्र है कि मैं मेरी नहीं और मैं एक रैली ड्राइवर हूं। निकल कर आ गई थी।"
सिर पर लगी चोट
रूपा गांगुली उस घटना के बारे में बता रही है जब कोलकाता की डायमंड हार्बर के पास में कुछ हमलावरों ने उन पर हमला किया। तब उनका काफिला चल रहा था और तब उन्हें सिर पर गंभीर चोट भी आई थी। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications