द्रौपदी चीर हरण देख बेहद इमोशनल हुए फैन्स, कहा - टीवी इतिहास का बेस्ट सीन, कर्ण को पड़ी गालियां
टीवी पर दर्शक आजकल आंखें बिछाए, रामायण और महाभारत के नए एपिसोड्स का इंतज़ार करते हैं और अब महाभारत में द्रौपदी के चीर हरण सीन ने हर किसी को हिला कर रख दिया।
लोगों ने इसे टीवी इतिहास का बेस्ट सीन बताया। फैन्स ने कहा 2020 में भी ये दावे के साथ कहा जा सकता है कि टीवी के इतिहास में इससे बेहतर तरीके से कोई सीन शूट नहीं हुआ होगा।

फैन्स इस सीन को देख काफी इमोशनल हुए। एक फैन ने लिखा - अपनी उंगली के बहते खून पर द्रौपदी द्वारा बांधी गई पट्टी के एक एक धागे का ऋण चुकाने का वादा करने वाले केशव आ गए द्रौपदी का चीर बढ़ाने। पता नहीं इस ज़माने द्रौपदी की लाज बचाने कौन कृष्ण आएगा? कौन ?
वहीं, कई फैन्स ने अपनी लिखी कविताएं भी द्रौपदी के दुख को समर्पित की। देख रही कृष्णा बन कातर, शूरवीर अपने स्वामी|
बैठे थे लाचार वहां सब, जगत् कहे जिनको नामी||
शोकाकुल थे मौन वहां सब, लज्जा से गड़ते जाते|
कौन है मेरा कहे द्रोपदी, कब उत्तर वो दे पाते||
- श्वेता राय#Mahabharat #Draupadi
सबने इस सीन को आज की स्थिति से जोड़ते हुए कहा द्रोपदी 5200 साल पहले भी बेबस थी, आज भी बेबस है, घर घर दु:शासन तो वैठे हैं, मगर गोविंद नहीं ! देखिए इस सीन को देख, किस तरह विचलित हुए फैन्स -


Click it and Unblock the Notifications












