केजरीवाल के कारण 'महाभारत भीम' के साथ बड़ा हादसा, कहा- राजनीति से गंदी कोई चीज नहीं !
दूरदर्शन पर दोबारा से महाभारत के टेलीकास्ट ने एक बार फिर सभी कलाकारों की लोकप्रियता को फिर से चर्चा में ला दिया है। इससे सभी वाकिफ हैं कि रामानंद सागर की रामायण के बाद अगर किसी शो को सबसे अधिक 90 के दशक के दौरान पसंद किया गया तो वह बी आर चोपड़ा का महाभारत रहा है।
इसके सभी कास्ट आज तक केवल अपने किरदारों के कारण पहचाने जाते हैं। ऐसे ही एक कलाकार रहे हैं प्रवीण कुमार सोबती। प्रवीण ने महाभारत में भीम की भूमिका निभाई।

क्या आप जानते हैं कि प्रवीण कुमार नेशनल लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। वे ओलम्पिक का भी हिस्सा रहे हैं। उनके जीवन में एक समय ऐसा आया जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का भी हिस्सा बनें। राजनीति में शामिल होने का उनका किस्सा किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications