करोड़ों के मालिक थे 'महाभारत के इंद्र', वृद्धाश्रम से मांगी मदद कहा- दवा दिला दो, दर्दनाक कहानी !
लॉकडाउन के कारण कई ऐसे कलाकार हैं जो कि आर्थिक मदद की गुहार लोगों से कर रहे हैं। इस बीच एक बार फिर से महाभारत के इंद्र और पंजाब के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सुपरहिट अभिनेता सतीश कौल ने भी लोगों से आगे आकर उनकी सहायता करने की अपील की है।
आपको बता दें कि सतीश कौल आंटी नंबर 1, कर्मा, जंजीर, खेल,राम लखन,खूनी महल, इल्जाम जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का चेहरा रहे हैं। उनके जीवन का एक दौर ऐसा था कि निर्माताओं की लंबी कतार उनके घर के बाहर फिल्म साइन करवाने के लिए लगती थी। आज उनके पास दवा लेने के साथ दो वक्त के खाने के लिए पैसे नहीं है।

एक जमाने में वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हुआ करते थे, लेकिन एक हादसे ने उनके वृद्धाश्रम में लाकर खड़ा कर दिया है। सतीश कौल ने लोगों से कहा है कि एक्टर ना सही इंसान के तौर पर उनके लिए इंडस्ट्री आगे आए।


Click it and Unblock the Notifications