..................... ज़ी5 की आगामी मिस्ट्री ड्रामा थ्रिलर 'माफ़िया’ इस दिन होगी रिलीज़! Mafia will be released on 10 july ZEE5 - Hindi Filmibeat

ज़ी5 की आगामी मिस्ट्री ड्रामा थ्रिलर 'माफ़िया’ इस दिन होगी रिलीज़!

By Staff

ज़ी5 ने कुछ बेहतरीन थ्रिलर प्रस्तुत करने की प्रतिष्ठा हासिल कर ली है। हाल ही में काली 2, लालबाजार और नक्सल के साथ मनोरंजन करते हुए, ज़ी5 अब विशेष रूप से आपके लिए 10 जुलाई को एक मिस्ट्री ड्रामा थ्रिलर 'माफ़िया' लेकर आ रहा है, जो लोकप्रिय घरेलू गेम माफिया पर केंद्रित है।

'माफ़िया' में छह पूर्व कॉलेज के दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी जो अपनी दोस्ती में 5 साल के अंतराल के बाद एक दूसरे से मिलते है। यह झारखंड के विचित्र अंधेरे जंगलों की पृष्ठभूमि में स्थापित है, जहां इसकी केंद्र कहानी एक रीयूनियन पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नज़र आएगी जिसमें मस्ती, इंटिमेसी, घृणा और अतीत के विश्वासघात की भावना पनप रही है।

Zee5 Mafia

'माफ़िया' में दर्शकों को वास्तविक खेल के नरेटिव और छह दोस्तों (खिलाड़ियों) के जीवन से रूबरू करवाया जाएगा, जो इस रहस्यमय ड्रामा को एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में बदल देगा। क्या उन्हें अपने झूठ का सामना करते हुए, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी? या खिलाड़ी माफ़िया को पकड़ लेंगे?

सीरीज़ में नितिन नामक मुख्य किरदार निभाने वाले नमित दास कहते हैं, "माफ़िया का गेम सहस्राब्दियों के बीच एक घरेलू नाम बन गया है और शो 'माफ़िया' में इस गेम को अपने नरेटिव के साथ 6 दोस्तों के असल जिंदगी में उतारा जाएगा। दर्शकों को रहस्य और ड्रामा की एक रोलर-कोस्टर सवारी के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। शो और इसके किरदारों में बहुत सारी परतें हैं और हर एपिसोड के साथ, कहानी उन्हें एक नए सुराग से परिचित कराएगी जो उन्हें अपनी सीट से बांधे रखेगी। मैं सुपर रोमांचित हूं कि यह 10 जुलाई को ज़ी5 पर रिलीज होगी क्योंकि दर्शकों को यह जरूर पसंद आएगी।"

बिरसा दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और एसके मूवीज द्वारा निर्मित, इस शो में नितिन के रूप में नमित दास, ऋषि के रूप में तन्मय धननया, अनन्या के रूप में ईशा एम साहा, नेहा के रूप में अनीदिता बोस और तान्या के रूप में मधुरिमा रॉय नज़र आएंगी।

क्या यह आइकोनिक पार्टी उनके सबसे बुरे सपने में बदल जाएगी? खैर, यह जानने के लिए ज़ी5 पर 10 जुलाई का इंतज़ार कीजिये!

Read more about: zee5 जी5
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X