टीवी पर लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं RK, कौन बनेगी हीरोइन?
RK नाम से आपको कौन याद आता है। बिल्कुल सही पकड़ा अगर आप थोड़े भी टीवी फैन हैं, तो RK से आपको रणबीर कपूर नहीं, बल्कि मधुबाला के RK यानि विवियव डिसेना ही याद आएंगे। प्यार की ये एक कहानी और मधुबाला एक इश्क एक जुनून से दर्शकों को अपना दीवाना बना चुके विवियन अब कलर्स पर एक और लव स्टोरी में दिखने वाले हैं।
इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं SOL प्रोडक्शन्स जो नच बलिए और ज़रा नचके दिखा जैसे सीरियल प्रोड्यूस कर चुके हैं। क्रिएटिव टीम का मानना है कि विवियन के साथ केमिस्ट्री मैच कर पाना बहुत ही मुश्किल है। हालांकि सुकीर्ति खंडपाल और दृष्टि धामी ने बहुत ही उम्दा काम किया है। फिलहाल चैनल किसी नए चेहरे की तलाश में है लेकिन टीवी के कुछ चर्चित चेहरों पर भी विचार चल रहा है। तो आप भी बताइए कौन हो सकती है RK की नई मधु!
मधुबाला टीवी टीवी सीरियल कलर्स दृष्टि धामी विवियन डीसेना tv television tv serial vivian dsena madhubala drashti dhami colors


Click it and Unblock the Notifications