..................... Madhurima Tuli uncomfortable intimate shooting with 18 years older Akshay Kumar Wife Role In Baby - Hindi Filmibeat

18 साल बड़े अक्षय कुमार के इंटीमेट सीन कर अनकंफर्टेबल हुई टीवी एक्ट्रेस, बोलीं- अक्षय कुमार बहुत ज्यादा...

Madhurima Tuli Akshay Kumar

Madhurima Tuli Akshay Kumar: मधुरिमा तुली टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और अभी तक काफी सारे हिट शोज में भी देखी जा चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ में भी काम किया है।

दरअसल आपको बता दें कि दोनों को साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी' में साथ में देखा गया था। इस दौरान मधुरिमा तुली को अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में देखा गया था। दोनों के कई रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए थे।

लेकिन अब पारस छाबड़ा के साथ पॉडकास्ट के दौरान मधुरिमा तुली ने अक्षय कुमार के साथ में काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है। दोनों के बीच में 18 साल का उम्र का अंतर है।

अभिनेत्री बताती है कि पहले तो वह अक्षय कुमार के साथ में काम करने के लिए काफी ज्यादा नर्वस थी क्योंकि 'बेबी' उनकी डेब्यू फिल्म थी। अभिनेत्री ने कहा कि "पहले ही फिल्म में इतने बड़े सुपरस्टार के साथ में रोमांस करना बहुत बड़ी बात होती है।"

मधुरिमा तुली ने आगे कहा कि अच्छी बात तो यह थी कि मेकर्स और एक्टर बहुत ज्यादा सपोर्टिव और हेल्पिंग थे। इसी के चलते वह इन सीन्स को बेहतरीन तरीके से कर पाई और कंफर्टेबल महसूस कर पाई।

मधुरिमा तुली बताती है कि अक्षय कुमार बहुत ज्यादा समय के पाबंद और अनुशासित इंसान है। उनके साथ में काम करने वाले सभी लोगों को इन सब चीजों को फॉलो करना पड़ता है। शूटिंग के वक्त वह सुबह 4 बजे उठ जाती थी और शूटिंग सुबह 6 बजे शुरू होती थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मधुरिमा तुलीको कस्तूरी, कुमकुम भाग्य, चंद्रकांता और कयामत की रात जैसे मशहूर शोज में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह बिग बॉस 13 में भी आई थी।

Read more about: madhurima tuli akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X