खतरों के खिलाड़ी पर भड़कीं मधुरिमा तूली, पूछा - विशाल को चप्पल मारने का मज़ाक क्यों उड़ाया?

खतरों के खिलाड़ी के प्रीमियर एपिसोड के बाद जहां लोग शो की तारीफ कर रहे हैं वहीं एक्ट्रेस मधुरिमा तूली ने कलर्स और उनकी टीम को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल, खतरों के खिलाड़ी के प्रीमियर एपिसोड पर विशाल आदित्य सिंह का परिचय करवाते हुए रोहित शेट्टी ने एक क्लिप दिखाया। ये क्लिप बिग बॉस के पिछले सीज़न का था।

क्लिप में विशाल आदित्य सिंह को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तूली चप्पल से मारते हुए दिखाई देती हैं। इस वीडियो को देखते ही सब हंसने लग गए और अब मधुरिमा तूली अपने इंस्टाग्राम पर कलर्स टीवी को खरी खोटी सुनाते हुए इस वीडियो को दिखाने के लिए उन्हें शर्मिंदा किया।

madhurima-tuli-slams-rohit-shetty-s-khatron-ke-khiladi-for-trolling-chappal-fight-with-vishal-aditya

इतना ही नहीं, इसके बाद महक चहल और विशाल आदित्य सिंह के साथ इस सीन को रिक्रिएट किया गया जहां महक एक फ्राईंग पैन से विशाल को मारते हुए दिखाई दीं। खुद को ट्रोल किए जाने से मधुरिमा काफी नाराज़ थीं और उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा - कलर्स टीवी से मेरी विनती है, मेरी मां सुबह से रो रही है। उन्हें डायबिटीज़ की दिक्कत है और इस घटना के कारण वो पहले भी एक बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी है। आप लोगों को मेरे और उस इंसान (विशाल आदित्य सिंह) के साथ रिश्ते और हमारी निजी ज़िंदगी के बारे में कुछ भी नहीं पता है।

उस घर में (बिग बॉस) सभी के रिश्तों में ज़हर घुला हुआ था और सभी ने उस घर में रहते हुए गलतियां की हैं। प्लीज़ मुझे ज़िंदगी में आगे बढ़ने दीजिए। मैं आपसे विनती करती हूं कि मेरे और मेरे परिवार की भावनाओं के साथ मत खेलिए।

केवल मेरे ही साथ ये भेदभाव क्यों?

केवल मेरे ही साथ ये भेदभाव क्यों?

मधुरिमा ने इस वीडियो में कहा कि मैंने आपके साथ काफी शो किए हैं - चंद्रकांता, 24, बिग बॉस। और ये सारे शो करके मुझे काफी मज़ा आया है। लेकिन इस एक घटना को बार बार देखकर मेरे परिवार पर क्या बीती है, ये आप नहीं सोच रहे हैं। उस शो में और भी बहुत चीज़ें हुईं, किसी ने चाय फेंकी, किसी ने कुछ किया लेकिन वो तो आप बार बार नहीं दिखाते। वही लोग आपके बाकी शो के साथ इज़्जत कमा कर जा रहे हैं। फिर मेरे ही साथ ऐसा क्यों?

दुखी हुईं मधुरिमा

दुखी हुईं मधुरिमा

मधुरिमा ने दुखी होकर कहा, या तो आपको ये लगता है कि कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि मेरी ज़्यादा फैन फॉलोइंग नहीं है तो कोई मेरे लिए खड़ा होगा। तो अलग बात है। अगर आपको पुरानी बातों को दोहराना है तो आप सारी चीज़ें दोहराएं, वरना मुझे बख्श दें। मधुरिमा के इस वीडियो के बाद कलर्स टीवी ने उनकी चप्पल फाईट का क्लिप अपने ट्विटर से हटा दिया।

चंद्रकांता से साथ थे

चंद्रकांता से साथ थे

गौरतलब है कि मधुरिमा तूली और विशाल आदित्य सिंह के पीछे काफी पुराना इतिहास है। दोनों कलर्स टीवी के शो चंद्रकांता के सेट पर मिले थे जहां वो मुख्य भूमिकाओं में थे और दोनों काफी करीब आ गए। उनके रिलेशनशिप से फैन्स काफी खुश थे। लेकिन कुछ ही समय में उनका ब्रेकअप हो गया।

नच बलिए में भी दिखा रिश्ते का असर

नच बलिए में भी दिखा रिश्ते का असर

नच बलिए पर विशाल और मधुरिमा, एक दूसरे के साथ एक्स पार्टनर के तौर पर दिखाई दिए लेकिन सबको उनके बीच की केमिस्ट्री साफ दिखाई दी। मधुरिमा ने साफ किया कि वो इस रिलेशनशिप को एक और मौका देना चाहती हैं लेकिन विशाल ज़िंदगी में आगे बढ़ना चाहते थे। हालांकि उन दोनों की जोड़ी ने शो पर काफी कमाल दिखाया था।

झगड़ों को सुलझाने की कोशिश

झगड़ों को सुलझाने की कोशिश

बिग बॉस में भी मधुरिमा और विशाल के झगड़ों ने काफी टीआरपी बटोरी थी। इस शो पर कभी मधुरिमा विशाल को पैन से मारते दिखीं, कभी चप्पल मारते दिखीं तो कभी हिजड़ा बोलते दिखीं। वहीं विशाल ने भी जवाब में उन्हें ऐसी बातें सुनाईं जो सम्मानजनक नहीं थी। दोनों ही शो से बाहर नहीं हुए, उन्हें मौका दिया गया था अपनी लड़ाई सुलझाने का।

जब भी साथ आए, केवल झगड़ा

जब भी साथ आए, केवल झगड़ा

अब मधुरिमा और विशाल बिग बॉस के बाद अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और मधुरिमा नहीं चाहती कि वो इन चीज़ों को बार बार देखें। उनकी मां भी एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि मधुरिमा और विशाल जब से रिलेशनशिप में थे तब से केवल झगड़ा ही कर रहे हैं। उन्हें कई बार समझाया जा चुका था लेकिन सब बेकार था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X