झलक दिखला जा 4' में माधुरी दीक्षित होंगी जज

By Jaya Nigam

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मनोरंजन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वह नृत्य रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के चौथे संस्करण में बतौर जज शामिल होंगी। उनके साथ नृत्य निर्देशक रेमो डीसूजा भी शो के जज होंगे। वैसे अब तक शो के तीसरे जज के नाम का खुलासा नहीं हो सका है।

लम्बे समय से माधुरी की छोटे पर्दे से वापसी की बात कही जा रही थी लेकिन गुरुवार को सोनी टीवी ने उनके इस शो का हिस्सा बनने की पुष्टि कर दी है। सोनी टीवी के सीईओ ने बताया, "उन्हें इस शो के लिए मनाने में हमें पूरे डेढ़ साल का समय लगा। वह अब शो का हिस्सा बन गईं हैं और इसके लिए हम रिक्कू जी (माधुरी के सचिव राकेश नाथ) को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने शो के लिए अपने परिवार को अमेरिका में छोड़ा और वह यहां आईं इसके लिए हम बहुत कृतज्ञ हैं।"

माधुरी ने कहा, "पूर्व में मैंने 'कहीं ना कहीं कोई है' के लिए सोनी टीवी के साथ काम किया है और मुझे उम्मीद है कि अब आपको 'झलक दिखला जा' पसंद आएगा। यह एक उत्साहजनक शो है और इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी व्यावसायिक नर्तक नहीं हैं। उन्हें नृत्य करते हुए और प्रतियोगिता करते देखना अच्छा होगा।" 'झलक दिखला जा 4' का प्रसारण 12 दिसम्बर से शुरू हो जाएगा। माधुरी को 'खलनायक', 'साजन', 'राम लखन', 'हम आपके हैं कौन' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X