माधुरी हैं 'लेडी माइकल जैक्सन'

माइकल जैक्सन के वीडियो को देखकर नृत्य की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले डिसुजा ने फिल्मी गानों पर माधुरी द्वारा किए गए नृत्यों का भी अनुकरण किया है। उन्होंने कहा, "एक बार बहुत समय पहले, मुझे एक लड़की को एक प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित करना था, उस समय मैंने 'एक दो तीन' गीत पर माधुरी के नृत्य का पूरी तरह से अनुकरण किया। उस गाने पर माधुरी ने शानदार नृत्य किया है।" हालांकि उन्होंने कहा कि माधुरी द्वारा फिल्म 'सैलाब' में 'हमको आजकल है..' गाने पर किया गया नृत्य उन्हें बेहद पसंद है।
वैसे तो डिसूजा और माधुरी मुम्बई में फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार मिल चुके हैं लेकिन डिसूजा के अनुसार सोनी टीवी के कार्यक्रम 'झलक दिखला जा 4' में माधुरी के साथ जज बनना निश्चित तौर पर उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
झलक दिखला जा माइकल जैकसन माधुरी दीक्षित रेमो डिसूजा jhalak dikhla ja madhuri dikshit michael jackson remo dsouza


Click it and Unblock the Notifications