'इश्किया' के सीक्वल मे नज़र आएंगी माधुरी

खबर है कि अभिषेक चौबे अपनी सुपरहिट फिल्म 'इश्किया' के सीक्वल 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित को कास्ट कर रहे हैं और माधुरी ने भी इस खबर की पुष्टि की है। पिछली फिल्म की तरह नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी इस फिल्म का हिस्सा होंगे पर माधुरी का किरदार किस तरह का होगा ये अभी तक राज है।
माधुरी ने कहा " मुझे पता है कि डेढ़ इश्किया के लिए हां करने से पहले ही इस फिल्म में मेरे होने की काफी खबरे आ चुकी थीं पर उस समय मैं सारी चीजें बहुत धीरे धीरे कर रही थी ताकि मेरे बच्चे भी इस नये माहौल के आदि हो जाएं।"
माधुरी ने 'इश्किया' के सभी कलाकारों और निर्देशक अभिषेक चौबे की प्रशंसा करते हुए कहा "मैं अपने सह कलाकारों को लेकर बहुत उत्सुक हूं। इश्किया में उन सभी की एक्टिग बेहतरीन थी। इसके अलावा अभिषेक की वजह से भी यह फिल्म मुझे काफी पसंद है ऐसा लगता ही नहीं कि यह उनकी पहली फिल्म है। और जहां तक विद्या बालन की बात है तो मेरे पास शब्द ही नहीं हैं उनकी तारीफ के लिए। उनके अभिनय ने फिल्म का लेवल काफी ऊंचा कर दिया।"
फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी का किरदार अगर कृष्णा के जैसा ही हुआ तो क्या वो इसे करेंगी इस सवाल पर माधुरी ने कहा " मुझे नहीं लगता कि शादी या मां बनने का एक्टर के काम से कोई मतलब है। मेरे दोनों बच्चे और पति डॉक्टर श्रीराम सिंह नेने जानते हैं कि मैं एक अभिनेत्री हूं। स्क्रिप्ट की डिमांड को पूरा करने में शर्मिंदा नहीं हो सकती चाहे वो शारीरिक अतरंगता ही क्यों न हो। "
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा "अगर मुझे लगा कि ये स्क्रिप्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे पूरी ईमानदारी से शूट किया जाएगा तो मैं उसे करने से मना नहीं करुंगी। विद्या के सीन बहुत ही खूबसूरत तरीके से शूट किये गए थे अगल डेढ़ इश्किया में बिल्कुल वैसे ही सीन करने की जरुरत हुई तो मैं जरुर करुंगी।"
अपनी पहले की कुछ फिल्मों जैसे 'दयावान' में विनोद खन्ना और 'दिल' में आमिर खान के साथ अतरंग दृष्य फिल्मा चुकी माधुरी को इस तरह के दृष्य फिल्माने में खास दिक्कत नहीं आनी चाहिए। फिल्हाल अभी के लिए माधुरी का पूरा ध्यान अपन डांस रियेलिटी शो 'झलक दिखला जा' पर है जिसका दूसरा सीज़न वो करण जौहर के साथ जज कर रही हैं।
अपने शो 'झलक दिखला जा' के बारे में बताते हुए माधरी ने कहा "इस शो का ये मेरा दूसरा सीज़न है। मुझे ये करके खुशी होती है क्योंकि मेरे बच्चे और मेरे पति को मेरा डांस शो में काम करना पसंद है। इस शो में मुझे ऐसे बहुत से सेलिब्रिटी से मिलने का मौका मिलता है जो कि प्रोफेशनल डांसर नहीं हैं इसके बावजूद डांस फ्लोर पर बिना थके अच्छा परफार्म करने की कोशिश करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











