शाहरुख के लिए खाना बनाना चाहती हैं माधुरी

टेलीविजन की खबरें | फिल्मी गपशप
जब माधुरी से पूछा गया कि वो बॉलीवुड के तीन खानों में किस खान के लिए खाना बनाना चाहेंगी तो माधुरी का जवाब था कि वो किंग खान के लिए खाना बनाएंगी। फिर माधुरी ने इसकी वजह भी बताते हुए कहाकि शाहरुख ना सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं बल्कि वो ये भी बखूबी जानते हैं कि किसी खराब बनी डिश को कैसे अच्छा कहा जा सकता है।
संजीव कपूर के इस फूड चैनल के चर्चे काफी दिनों से चल रहे हैं और अब संजीव पूरी तैयारी के साथ अपनी रेसिपीज से दर्शकों का मन मोह ने के लिए तैयार हैं। 24 जनवरी से आप इस चैनल को टीवी पर देख सकते हैं। इसमें माधुरी दीक्षित तो दिखाई देंगी साथ में नितिन टंडन, अनुराग बाली और राकेश सेठी भी दिखेंगे।
टीवी फूड फूड माधुरी दीक्षित शाहरुख खान संजीव कपूर food food madhuri dikshit sanjeev kapoor shahrukh khan tv


Click it and Unblock the Notifications