सुष्मिता सेन स्टारर 'आर्या 2' के प्रोमो शूट में नज़र आएंगी माधुरी दीक्षित?

By Filmibeat Desk

राम माधवानी द्वारा निर्देशित 'आर्या सीजन 2' जल्द ही डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। सुष्मिता सेन स्टारर एक्शन ड्रामा का जब पहला सीज़न सामने आया था, तो उसे बेहद पसंद किया गया था और उसी के अनुरूप सीज़न 2 का शानदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है। अभिनेत्री ने मुख्य भूमिका में वापसी कर ली है और अब, हमें उद्योग के सूत्रों से पता चला है कि प्रतिभाशाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को आर्या 2 के लिए एक विशेष प्रोमो शूट करने के लिए चुना गया है! माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय कौशल और असीम सुंदरता से लाखों दर्शकों का दिल जिता है।

एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए उन्हें आर्या के आगामी सीज़न के प्रोमोशन्स का हिस्सा बनते देखना खुशी की बात होगी। उद्योग के एक सूत्र ने कहा, "निर्माताओं और आर्या की पूरी टीम ने दूसरे सीज़न के साथ शानदार काम किया है। सुष्मिता सेन, सिकंदर खेर, विकास कुमार और सभी अभिनेताओं ने एक पावर पैक्ड सीजन सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है।

madhuri dixit, aarya 2, माधुरी दीक्षित, आर्या 2

टीम ने आर्या के दूसरे सीज़न को बढ़ावा देने के लिए माधुरी को बोर्ड पर लाने के बारे में सोचा क्योंकि वह इसके लिए एकदम फिट हैं और सुष्मिता सेन जैसी बॉलीवुड की ही तरह सबसे प्रमुख महिलाओं में से एक हैं।

यह प्रोमो वास्तव में रोमांचक होने वाला है!" हम 'आर्या 2' का नया प्रोमो देखने का इंतजार नहीं कर सकते है जो जल्द ही रिलीज़ होने वाला है!हाल ही में निर्माताओं द्वारा 'आर्या 2' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था जिसमें दर्शकों को सुष्मिता के उग्र व्यक्तित्व को करीब से देखने का मौका मिला।

संक्षिप्त झलक में, अभिनेत्री को एक क्रूर रूप में देखा जा सकता है। उनकी आत्मविश्वास से भरी बॉडी लैंग्वेज इस सीज़न के दमदार प्रदर्शन के बारे में बहुत कुछ बयां करती है जिसे जल्द ही सभी दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा! 'आर्या 2' 10 दिसंबर से विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X