..................... Madhuri DIxit, Shakira is in Big Boss 5 | शकीरा-माधुरी के कारण बिग बॉस 5 होगा हॉट! - Hindi Filmibeat

शकीरा-माधुरी के कारण बिग बॉस 5 होगा हॉट!

Shakira
इस बार बिग बॉस सीजन 5 पहले से ज्यादा रोमांचक होने जा रहा है। टीवी पर इस रियलटी शो के प्रोमो आने शुरू हो रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि इस सीजन का बिग बॉस 5 काफी हॉट है। क्योंकि जो खबरें मिल रही है उससे तो यही लगता है कि इस बार के बिग बॉस में आपको सारे मसाले मिलने वाले हैं। खबर आ रही है कि बिग बॉस 5 में आपको बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नजर आने वाली हैं तो वहीं वाका-वाका से दिल चुराने वाली कोलंबियन सिंगर शकीरा भी नजर आने वाली हैं।

इसके अलावा बिग बॉस में इस बार शक्ति कपूर के आने की भी खबर है। लेकिन अभी किसी के नाम पर औपचारिक मुहर नहीं लगी है। वैसे अगर शकीरा और माधुरी दोनों इस शो का हिस्सा बनती है तो इस शो को कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है, ये कहना हमारा नहीं बल्कि उन प्रशंसकों का है जो इस शो के मुरीद हैं।

वैसे इस बिग बॉस 4 में पामेला एंडरसन भी इस शो में बतौर मेहमान के रूप में नजर आयी थीं। पामेला के आने से शो की टीआरपी एक दम से बढ़ गयी थी। इस बार के सीजन में बिग बॉस के होस्ट संजय दत्त और सलमान खान दोनों हैं लेकिन शो के कुछ ही एपीसोड में सल्लू मियां होंगे बाकी शो की मेजबानी संजय दत्त के हाथ में होंगी। ये शो अगले महीने शुरू होगा। पिछले बार की शो विनर श्वेता तिवारी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X