धक धक गर्ल माधुरी की पर्दे पर वापसी
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित डांस पर आधारित रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के पांचवें सीजन में जज की भूमिका में नजर आएंगी।
ऐसा दूसरा मौका है जब इस कार्यक्रम के लिए उन्हें जज के रूप में लिया जा रहा है। इससे पहले माधुरी उस समय जज बनी थीं जब वह अमेरिका में थी और बार बार उन्हें अपने परिवार को छोड़ अमेरिका आना पड़ता था। वज जैसे ही भारत आईं तो उन्हें पांचवें सीजन के लिए भी जज की भूमिका निभाने को कहा गया।
कुछ समय पहले ही माधुरी ने कहा था कि बातचीत जारी है और उन्हें कार्यक्रम की निर्णायक बनकर अच्छा लगेगा क्योंकि डांस उनका जुनून है। आज जब वह भारत आ गई हैं तो बात तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है। अभी 5 सीजन के लिए उनके साथ कौन कौन नजर आता है यह तय किया जाना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











