तस्वीर खिंचवा रहे थे माधुरी और सुनील शेट्टी, तभी बीच में आ धमके विक्की और अंकिता, गुस्से में एक्टर ने...

Madhuri Dixit Suneil Shetty Video: माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी को हाल ही में 'डांस दीवाने' के सेट पर देखा गया। दोनों ने एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो गए। माधुरी और सुनील एक साथ फोटो खिंचवा रहे थे और तभी बिग बॉस कपल की एंट्री होती है और फिर सुनील का रिएक्शन देखने लायक होता है।
माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी हाल ही में डांस दीवाने के सेट पर नजर आए थे। माधुरी दीक्षित ने जहां सफेद एंबेलिश्ड साड़ी पहनी थी वहीं, सुनील शेट्टी ब्लैक सूट में नजर आ रहे थे। दोनों कैमरे के सामने पोज दे ही रहे थे कि तभी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन वहां पर आ गए। अंकिता को माधुरी और सुनील के बीच में खड़ी हो गईं और विक्की जैन सुनील के बाएं ओर जाकर खड़े हो गए।
सुनील शेट्टी इनके साथ ज्यादा कंफर्टेबल नहीं दिख रहे थे लिहाजा सुनील एक-दो फोटो खिंचवाकर तुरंत वहां से निकल गए। सुनील के जाते ही अंकिता मुंह बनाने लगीं, मानो अंकिता को सुनील शेट्टी संग फोटोज खिंचवानी थीं लेकिन एक्टर ने हसीना के इरादों पर पानी फेर दिया। वो पैपराजी के सामने ही अजीब सा रिएक्शन देने लगीं।
आपको बता दें, शादी के बाद से ही विक्की जैन और अंकिता लोखंडे खबरों में बने रहते हैं। अंकिता और विक्की को एक आइडियल कपल माना जाता था लेकिन जैसे ही उनकी एंट्री बिग बॉस में हुई तो उनके रिश्ते का एक अलग ही रूप देखने को मिला और फैंस विक्की और अंकिता का ऐसा बर्ताव देखकर काफी हैरान रह गए।
अंकिता और विक्की ने बिग बॉस में रहते हुए कई बार तलाक लेने तक की बात कर ली थी। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद दोनों को साथ में समय बिताते हुए भी देखा गया। इस दौरान अंकिता ने अपने और अपने पति विक्की के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो चर्चा का विषय बन गए।


Click it and Unblock the Notifications











