माधुरी दीक्षित-गोविंदा की जोड़ी फिर दिखेगी साथ, मचेगा धमाल, फैंस के लिए बड़ी खबर !
माधुरी दीक्षित-गोविंदा की जोड़ी एकबार फिर दिखेगी साथ, मचेगा धमाल फैंस के लिए बिग सरप्राइज,
फैंस के लिए आने वाला वीकेंड काफी धमाकेदार होने वाला है।आखिरकार का लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर से आपके सामने लौट कर आ रही है। हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित और गोविंदा की। एक बार फिर से ये सुपरहिट जोड़ी आपके वीकेंड में रंग भरने के लिए तैयार है।
दोनों स्टार्स लंबे समय बाद डांस दीवाने के सीजन 2 में नजर आने वाले हैं। ऐसी खबर है कि 22 जून यानी कि आज गोविंदा सेट पर जाकर शूटिंग करेंगे। इतना ही नहीं शो का पूरा माहौल गोविंदा के रंग में रंगा हुआ नजर आने वाला है। गोविंदा डांस दीवाने के सेट पर अपने पुराने सांग 'रसगुल्ला कहीं फट' को रीक्रिएट करेंगे।

इसके साथ माधुरी और गोविंदा अपने कई हिट सांग पर डांस करते हुए भी दिखाई देंगे। साथ ही गोविंदा अपनी फिल्मों के लोकप्रिय डायलॅाग से भी दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेंगे। पूरे शो में एक तरफ से 90s का माहौल देखने को मिलेगा। कंटेस्टेंट गोविंदा के सांग पर अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।
आपको बता दें कि हाल ही में इस शो का प्रसारण शुरू हुआ है। माधुरी दीक्षित के साथ इस शो को फिल्ममेकर शशांक खेतान और कोरियोग्राफर तुषार कालिया जज कर रहे हैं। फिलहाल चलिए आपको दिखाते हैं माधुरी दीक्षित की कुछ ऐसी तस्वीरें जिसे देखते ही आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications