माधुरी-जूही का मजेदार कॉफी विद करन एपिसोड- हाइलाइट!

माधुरी दीक्षित और जूही चावला जो कि एक समय एक दूसरे से सिर्फ हाय और हैलो तक ही सीमित रहती थीं आज एक दूसरे के साथ हर दूसरे दिन एक दूसरे के साथ किसी टीवी शो तो किसी ईवेंट में नज़र आती हैं। हालांकि इस बॉंडिग के पीछे इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म गुलाब गैंग का पूरा हाथ है लेकिन इसके साथ ही दोनों एक्ट्रेसेस खुद भी इस नयी दोस्ती को काफी इंज्वॉय कर रही हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित और जूही चावला करन जौहर के हिट टीवी शो कॉफी विद करन में नज़र आईं। जहां एक ओर जूही चावला के लिए कॉफी विद करन में उनका डेब्यू था वहीं माधुरी दीक्षित तीसरी बार करन जौहर की मेहमान बनी थीं। जूही और माधुरी ने मिलकर कॉफी विद करन शो में काफी मस्ती की और करन ने भी दोनों एक्ट्रेसेस के एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ सरप्राइज भी प्लान किये।

माधुरी दीक्षित और जूही चावला दोनों के रैपिड फायर राउंड बहुत ही मजेदार थे। लेकिन इस बार माधुरी से ज्यादा जूही चावला ने रैपिड फायर राउंट के दौरान बेहतर परफॉर्म किया। जूही के जवाब बहुत ही फनी और क्विक थे। माधुरी जूही के सामने थोड़ा सा शांत दिखीं। आइये देखते हैं करन जौहर के सवालों के क्या क्या जवाब दिये जूही और माधुरी ने-

जूही चावला का रैपिड फायर राउंड

वो कौन सी चीज है जो आप अपने पति में बदलना चाहेंगी?
बाल

अगर आप आज अपने करियर की पहली फिल्म करें तो आज के यंग एक्टर्स में से किसे अपना हीरो चुनेंगी?
रणबीर कपूर

कोई आज की ऐक्ट्रेस जिसमें आप खुद को देखती हैं?
अनु्ष्का शर्मा

माधुरी के पास वो कौन सी चीज है जो आपके पास नहीं है?
अमेरिकन इंग्लिश बोलने का लहजा

आज की एक्ट्रेसेस में से किसे आप क्या सजेस्ट करेंगी-
स्टाइलिस्ट- परिणिती चोपड़ा
थेरेपिस्ट- मल्लिका शेरावत
ए जिम इंस्ट्रक्टर- आपको (करन जौहर) और खुद को
एक्टिंग क्लासेस- नर्गिस फाखरी

इनमें से किसे आप अपना पति, दोस्त और भाई बनाना चाहेंगी- सलमान, शाहरुख और आमिर

सलमान- भाई
शाहरुख खान- पति
आमिर खान- दोस्त

कोई जरुरत से ज्यादा आंकी गयी फिल्म-

काई पो छे

इन हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक में आप किसे देखती हैं-

40 ईयर ओल्ड वर्जिन- करन जौहर
डंब और डंबर- रितेश देशमुख और तुषार कपूर

आलिया, परिणिती और सोनाक्षी में से किसका बेहतर भविष्य है?
सोनाक्षी आज है, आलिया भविष्य हैं।

रणबीर, शाहरुख, रितिक, आमिर और सलमान को एक्टिंग एबिलिटी के ऑर्डर में रखिये
शाहरुख, आमिर, रितिक, रणबीर और सलमान

इन्हें एक्टिंग एबिलिटी के ऑर्डर में रखिये- करीना, कैटरीना, दीपिका और प्रियंका
प्रियंका, दीपिका, करीना और कैटरीना

माधुरी दीक्षित का रैपिड फायर राउंड

आपके पास ऐसा क्या है जो जूही के पास नहीं है?
डांस

इनमें से किस आईटम सॉंग को आप बेहतर कर सकती थीं- मुन्नी बदनाम हुी, शीला की जवानी, चिकनी चमेली या फेविकॉल?
सभी को मैं बेहतर कर सकती थी।

इन यंग एक्टर्स में से किसके साथ आप रोमांटिक फिल्म करना चाहेंगी- रणबीर, रणवीर, इमरान
रणबीर कपूर

इन्हें इनकी डांसिग स्किल्स के चलते दस में से मार्क्स दीजिए-
कैटरीना कैफ- 9
रितिक रौशन- 100
प्रियंका चोपड़ा- 8
रणबीर कपूर- 10
दीपिका पादुकोण- 8
शाहिद कपूर- 9

कोई अफवाह जो आप अपने बारे में फैलाना चाहेंगी।
ये कि मैं करन जौहर की अगली फिल्म कर रही हूं।

अगर किसी दिन आप शाहरुख और सलमान के साथ किसी लिफ्ट में फंस जाएं तो आप क्या करेंगी।
मैं गायब हो जाउंगी। ऐसा जताउंगी कि मैं वहां पर हूं ही नहीं।

इन एक्टर्स में से किसे आप अपना पति, दोस्त और भाई चुनेंगी- सलमान, आमिर और शाहरुख
सलमान- भाई
आमिर- दोस्त
शाहरुख- पति

हां या ना में जवाब दीजिए-
आपने कभी बिना स्क्रिप्ट के फिल्म को हां की- हां
किसी के बारे में पीठ पीछे बुराई की- कभी कभी

अगर आप इनके बेडरुम में जाएं तो आपको क्या मिलेगा-
अनिल कपूर- ढ़ेर सारी हॉलीवुड फिल्मों की स्क्रिप्ट्स
श्रीराम नेने- माधुरी दीक्षित

आलिया, परिणिती और सोनाक्षी में से किसका ज्यादा बेहतर भविष्य है-
आलिया भट्ट, क्योंकि अभी उन्होंने बस दो ही फिल्में की हैं।

एक्टिंग एबिलिटी पर रैंक करिये- कैटरीना, करीना, प्रियंका, दीपिका
प्रियंका, करीना, दीपिका और कैटरीना

इन्हें भी एक्टिंग एबिलिटी के अनुसार रैंक दीजिए- श्रीदेवी, जूही, जीनत अमान, रेखा, हेमा मालिनी
रेखा, श्रीदेवी, जूही, हेमा और जीनत अमान

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X