झूम के आया झलक दिखला जा

Jhalak Dikhla Jaa
काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा कलर्स का डांस रियेलिटी शो झलक दिखला जा आज 16 जून को शुरु हो रहा है। रात 9 बजे फिल्मी दुनिया के कई जाने माने सितारों के साथ इस रियेलिटी शो की शुरुआत होगी।

आज झलक दिखला जा सीज़न 4 के सभी प्रतिभागियों का परिचय कराने के लिए जाना मानी हस्तियां आंएगी। राखी सावंत, मलाइका आरोड़ा खान, हरभजन सिंह आदि अपने अपने पसंदीदी प्रतिभागियों का परिचय कराएंगे। इसके अलावा इस बार इस शो के होस्ट ससुराल गेंदा फूल की सुहाना यानि की रागिनी और मनीष पॉल होंगे।

माधुरी दिक्षित के साथ करन जौहर और रेमो डिसूजा जज की कुर्सी पर विराजमान होंगे। प्रतिभागियों में छोटे परदे के बेहतरीन कलाकार गुरमीत चौधरी (पुनर्विवाह), जयति भाटिया, प्रत्युषा बैनर्जी (आन्नदी), जिया मनेक (साथ निभाना साथिया ) और रवि किशन (भोजपूरी गायक, अभिनेता), इशा श्रावनी(अभिनेत्री), भारती सिंह(कॉमेडियन) तलत अजीज (गायक ) और अर्चना विजया और दर्शील साफरी (बाल कलाकार )और सनत जयसूर्या नज़र आएंगे।

इन सभी कलाकारों और जजेस के अलावा अभिनेत्री जेनिलिया डिसूजा, कोरियोग्राफर सरोज खान, प्रभुदेवा और इंटरनेशनल सेलिब्रिटी लिंडा हैमिल्टन भी स्पेशल जज के रुप में आएंगे।

इस बार के शो में माधुरी दिक्षित थोड़ी सी कड़क और करन सरल स्वभाव के जज की तरह पेश आएंगे। आज के शो में सभी प्रतिभागियों का परिचय कराने के बाद अगले एपिसोड से शुरु होगी स्टेज पर जजेस की कसौटी पर प्रतिभागियों की परीक्षा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X