Exclusive: झलक दिखला जा लॉंच पर माधुऱी ने की रणबीर की तारीफ

माधुरी दीक्षित, करन जौहर और रेमो डिसूजा जैसे बेहतरीन डांसर्स और जजेस के साथ टीवी के सबसे बड़े डांस शो झलक दिखला जा की शुरुआत 1 जुलाई से शुरु होने वाली है। झलक दिखला जा का ये सीजन और भी मनोरंजक इसलिए होगा कि इसके पहले ही प्रीमियर एपिसोड पर माधुरी और रणबीर कपूर एक साथ डांस करते हुए नज़र आएंगे। हाल ही में झलक दिखला जा सीजन 6 का लॉंच हुआ और उसके दौरान तीनों जजेस और बाकी 12 कंटस्टेंट्स ने मिलकर खूब धमाल मचाई और मीडिया के सवालों के जवाब भी दिये। झलक दिखला जा सीजन 6 आगामी 1 जून से शुरु होगा।

झलक दिखला जा के सीजन 6 में एक साथ 12 कंटस्टेंट अपनी डांस की झलक दिखलाएंगे। झलक दिखला जा के ल़ॉंच के दौरान मीडिया ने मिलकर इन तीनों जजेस काफी सारे सवाल पूछे। माधुरी दीक्षित ने जहां एक ओर अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन डांस से लोगों की धड़कन बढ़ा दी वहीं करन जौहर ने भी अपने खूबसूरत डांस स्टेप्स से लोगों को अपने डांस का भी दीवाना बना दिया। रेमो डिसूजा ने भी शो के दौरान मीडिया की खूब वाहवाही बटोरी। माधुरी दीक्षित, करन जौहर और रैमो डिसूजा ने मीडिया झलक दिखला जा शो को लेकर अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किये।

माधुरी दीक्षित ने बताया कि झलक दिखला जा एक ऐसा शो है जहां पर पहले दिन कोई कोई कंटस्टेंट ऐसा डांस करते हैं कि देखकर हम हैरान रह जाते हैं। हमें लगता है कि यही शो का विनर होगा। वहीं कोई पहले दिन ऐसा डांस करता है कि हमें लगता है कि ये आगे कैसे जाएंगे। लेकिन वही कंटस्टेंट आखिरी दिन ऐसा डांस करते हैं कि हम एकदम शॉक्ड रह जाते हैं। तो ये शो बहुत ही मनोरंजक होने के साथ कई सारे शॉक्स से भी भरा हुआ है। इसलिए मुझे इस शो में काम करना इतना पसंद है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X