मधुबाला की बहन से मिलिंद जोशी का रोमांस चाहते हैं लोग!
कलर्स के हिट टीवी शो मधुबाला में पुलिस इंसपेक्टर मिलिंद जोशी के किरदार को निभा रहे मोहसिन खान का कहना है कि उन्हें इस सीरियल के लिए जो कि उनका पहला टीवी सीरियल है के लिए काफी सारे कॉमप्लीमेंट मिल रहे हैं। मोहसिन ने वनइंडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब उन्हें ये सीरियल ऑफर हुआ तो वो काफी खुश हुए कि उन्हें कलर्स के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने का मौका मिला है लेकिन साथ ही उन्हें थोड़ी नर्वसनेस भी थी कि विवियान डिसेना जैसे सुपरस्टार और अवॉर्ड विनिंग एक्टर के सामने उनका किरदार कहीं निगलेक्ट ना हो जाए। लेकिन दर्शकों ने उनके किरदार को काफी सराहा और उन्हें कई सारे कॉमप्लीमेंट भी दिये।
मधुबाला टीवी सीरियल इस वक्त कलर्स के हिट शो की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसकी टीआरपी काफी ज्यादा है। मोहसिन खान के लिए ये पहला टीवी सीरियल है इससे पहले वो बतौर एंकर कई शो होस्ट कर चुके हैं। मोहसिन खान एशिया के पहले एंकर हैं जिन्होंने इतने सारे फूड, लाइफस्टाइल, ट्रेवल शो होस्ट किये हैं। मधुबाला सीरियल वैसे तो पूरी तरह से आरके और मधुबाला की लव स्टोरी पर बेस्ड है लेकिन मोहसिन को भी उनके किरदार के लिए काफी सारे कॉमप्लीमेंट मिले और लोगों ने उनके किरदार को लेकर काफी ब्लॉग भी लिखे जिन्हें देखकरर मोहसिन काफी खुश हैं।
मोहसिन ने इंटरव्यू के दौरान खुद से और मधुबाला सीरियल से जुड़ी कई सारी बातें शेयर कीं और साथ ही ये भी बताया कि अभी तक लोगों के उनके डांस, रोमांस और कॉमेडी के पहलू की जानकारी नहीं है। लेकिन आने वाले समय में वो बिग स्क्रीन पर काम करना चाहेंगे और उनका टारगेट होगा इंडस्ट्री के खान्स तक पहुचंना।


Click it and Unblock the Notifications