टीवी की मधुबाला के साथ बड़ा हादसा, ये खबर होश उड़ा देगी SHOCK
Recommended Video

सुपरस्टार एक्ट्रेस अमृता राव के बाद अब टीवी की मधुबाला ने अपनी कमाई ना मिलने के कारण आवाज उठाई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मधुबाला फेम दृष्टि धामी की।
दृष्टि ने इसके खिलाफ सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स टीवी एसोसिएशन में शिकायत दर्ज करवाई है। दृष्टि ने अपनी शिकायत में कहा है कि मधुबाला के सुपरहिट होने के बावजूद उन्हें अपनी कमाई के 35 लाख अभी तक नहीं दिए गए हैं।

इस मामले में जवाब देते हुए शो के निर्माता का कहना है कि वह अपने अगले शो से सारे पैसे चुकाने की कोशिश करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार निर्माता अभिनव के खिलाफ ऐसी शिकायत पहले भी आ चुकी है।
अमृता राव को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ा था जब उन्हें मेरी आवाज ही पहचान के लिए 22 लाख रुपए चुकाए नहीं गए थे।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि टीवी के टॅाप सुपरस्टार हर एपिसोड से कितने करोड़ की कमाई करते हैं। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











