आर.के... ने छोड़ा 'मधुबाला', कहानी में लंबी छलांग

लेकिन इन नये चेहरों के बीच अब आपको शो के हीरो ऋषभ कुंद्रा उर्फ आर.के. दिखायी नहीं पड़ेंगे क्योंकि कहानी में लीप होने के वजह से ऋषभ कुंद्रा उर्फ आर.के. का रोल निभाने वाले कलाकार विवियन डीसेना ने यह शो छोड़ने का फैसला कर लिया है।
कलर्स की ओर से कहा गया है कि "फरवरी में 'मधुबाला-एक इश्क, एक जुनून' की कहानी छलांग लगाएगी। यह छलांग एक स्वाभाविक प्रगति है जो इसे प्यार करने वाले दर्शकों के समक्ष नई कहानी और परिप्रेक्ष्य पेश करेगी।" हालांकि शो के आयोजकों ने विवियन के बारे में कुछ नहीं बोला लेकिन विवियन ने खुद ट्विट करके शो को छोड़ने की बात रही है।
विवियन ने बुधवार को ट्वीट किया, "आप लोगों ने जो खबर सुनी वह बदकिस्मती से 100 प्रतिशत सच्ची है। 'मुधबाला' की कहानी छलांग लगाने जा रही है और इस छलांग के बाद मैं इसका हिस्सा नहीं रहूंगा।"
इस समय शो में आर के का डबल रोल चल रहा है। गलत आरके की हत्या के जुर्म में सही वाले आरके को जेल जाना पड़ेगा और वहीं से कहानी आगे बढ़ जायेगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि शो में मधुबाला का रोल प्ले करने वाली दृष्टि धामी का हो सकता है अब डबल रोल हो जाये और वह खुद अपनी ही बेटी का रोल करे। फिलहाल अभी तक सारे कयास ही है और इन कयासों पर से पर्दा अगले महीने उठेगा।
गौरतलब है कि यह धारावाहिक वर्ष 2012 में कलर्स चैनल पर प्रसारित होना शुरू हुआ था। इस शो की अच्छी खासी टीआरपी है और यह कलर्स के पसंदीदा किये जाने वाले डेली सोप में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications