इस फेमस टीवी एक्टर पर लगा मर्डर का आरोप, 23 साल के लड़के को गोलियों से भूना

Bhupinder Singh Arrested: पुलिस ने गुरुवार को कहा कि फिल्म और टीवी धारावाहिक अभिनेता भूपिंदर सिंह और उनके तीन सहयोगियों को उनके पड़ोसियों पर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मामले में कथित लापरवाही को लेकर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
एएसपी धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि यह घटना रविवार को यहां बढ़ापुर क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में हुई जब अभिनेता का अपने पड़ोसी किसान गुरदीप के साथ अपने खेत पर एक पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। मार्छल ने कहा, जैसे ही बहस बढ़ी, सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और कथित तौर पर गुरदीप, उसके बेटों गोविंद और अमरीक को गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि 23 साल के गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी भूपेन्द्र और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा, पीड़ितों ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उन्होंने 19 नवंबर को पुलिस को एक पत्र सौंपा था जिसमें सिंह द्वारा उनके खेत पर पेड़ काटने के प्रयासों की शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस की कथित लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बढ़ापुर एसएचओ सुमित राठी, इंस्पेक्टर यासीन और कांस्टेबल कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह देखते हुए कि सर्कल अधिकारी संग्राम सिंह ने मामले में ढिलाई बरती, एसपी ने एएसपी धर्म सिंह मार्छल को जांच सौंपी है। पुलिस ने कहा कि कुआखेड़ा गांव के मूल निवासी सिंह ने पहले कुछ फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया था।


Click it and Unblock the Notifications











