मधुबाला एक्ट्रेस दृष्टि धामी कोरोना पॉजिटिव, फोटो शेयर कर बोलीं- कोरोना की तीसरी लहर

कोरोना की तीसरी लहर के बीच लगातार टीवी और फिल्म के कई सेलेब्स इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। निर्माता एकता कपूर के बाद अब मधुबाला फेम दृष्टि धामी ने इस बात की जानकारी दी है कि वह कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है कि पह कोरोना का शिकार हो गई हैं।

दृष्टि धामी ने एक पोस्ट के जरिए यह बताया है कि वह कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आ गई हैं। दृष्टि धामी ने यह भी बताया कि कोरोना के कौन से लक्षण का वह अधिक सामना कर रही हैं। साथ ही दृष्टि धामी ने अपने घर के एक खूबसूरत कोने की तस्वीर शेयर की है। कोरोना संक्रमित होने के बाद दृष्टि धामी घर में ही क्वारंटाइन हैं और अपनी सेहत का अच्छी तरह से ध्यान रख रही हैं।

Drashti dhami,

दृष्टि धामी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खिड़की की तस्वीर शेयर की है। इस खिड़की के बगल में विक्स, दवाइयां, चॉकलेट और फूल रखे हुए हैं। इसके साथ टेबल पर आईपैड भी रखा हुआ है। दृष्टि धामी इस आईपैड में द एम्पायर सीरीज देख रही हैंं। दृष्टि धामी ने कोविड की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि तीसरी लहर से लड़ने के लिए मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें साथ देने के लिए मौजूद हैं। सौभाग्य से मैं इन फूलों को सूंघ सकती हूं।

चॉकलेट का मजा ले सकती हूं। आशीर्वाद पर भरोसा। अब प्यार और अच्छा खाना स्वीकर कर रही हूं। नकुल मेहता, करण ग्रोवर और करिश्मा तन्ना ने दृष्टि धामी को जल्द ठीक होने का प्यारा सा मैसेज भी दिया है। आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दृष्टि धामी से पहले नकुल मेहता, अर्जुन बिजलानी, एकता कपूर, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही कोविड संक्रमित हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X