2020 इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में भारतीय वेब सीरिज की जोरदार दावेदारी, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की धूम

2020 इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स ने अपने नॉमिनेशन की घोषणा कर दी है और खुशी की बात है कि कुछ भारतीय वेब सीरिज ने भी जोरदार दावेदार पेश की है। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'फोर मोर शॉट्स प्लीज़!' ने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज़ श्रेणी में नामांकन प्राप्त किया है, अभिनेता अर्जुन माथुर को सीरीज़ 'मेड इन हेवन' में अपनी उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए नामांकित किया गया है। वहीं, नेटफ्लिक्स के शो 'दिल्ली क्राइम' को बेस्ट ड्रामा सीरीज की श्रेणी में नामित किया गया है।

Emmy Awards 2020

एमी अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली संस्था इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ़ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज ने नॉमिनेशंस की सूची जारी की है। इसके मुताबिक 20 देशों से 11 श्रेणियों में कुल 44 नॉमिनेशंस किये गये हैं। इसमें सिर्फ़ उन कार्यक्रमों को लिया गया है, जो पहली जनवरी से 31 दिसम्बर, 2019 के बीच प्रसारित हुए थे। विजेताओं का एलान 23 नवम्बर को किया जाएगा।

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो से भारत मूल की प्रमुख, अपर्णा पुरोहित ने कहते हैं, "यह गर्व और सम्मान का अवसर है कि हमारे भारतीय मूल ने इन प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन के साथ मान्यता प्राप्त की है। हम लगातार ऐसी कहानियां बनाने का प्रयास करते हैं जो स्थानीय हों, लेकिन भूगोल, राष्ट्रीयता और जातीयता की सभी सीमाओं को पार कर सकती हैं और ये नामांकन इस बात की पुष्टि करते हैं कि हम सही रास्ते पर हैं।"

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो लगातार तीन वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन का हिस्सा रहा है, जहां अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ इनसाइड एज को 2018 में बेस्ट ड्रामा सीरीज़ के लिए नामांकित किया गया था और प्लेटफॉर्म की पहली अनस्क्रिप्टेड ऑरिजिनल सीरीज़ द रीमिक्स को 2019 में सर्वश्रेष्ठ नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट अवार्ड के लिए नामांकित किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X