शिल्पा शिंदे पर गुल्की जोशी ने साधा निशाना, बोलीं- गाली देते हुए वीडियो में ऐसी हरकत

Shilpa Shinde-Gulki Joshi Fight:मैडम सर टीवी शो से शिल्पा शिंदे का नाम जुड़ते ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। हाल ही में शिल्पा शिंदे ने शो के मेकर्स और लीड एक्ट्रेस गुल्की जोशी पर आरोप लगाए। शिल्पा शिंदे का कहना था कि मेकर्स ने उन्हें धोखा दिया है।शिल्पा ने शो की बुराई करते हुए कहा था कि सीरियल में काम करने वाले कलाकारों की काम के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं बची है। इस पूरे मामले को लेकर गुल्की जोशी ने शिल्पा के खिलाफ अपनी चुप्पी तोड़ी है। गुल्की ने कहा है कि शिल्पा शिंदे ने हमारे साथ शूटिंग की।
हम उनके साथ अच्छे थे। शिल्पा ने अपने ट्रैक को खत्म करने के लिए करीब एक सप्ताह और एक दिन की शूटिंग की है। शूटिंग के आखिरी दिन पर वह गुस्से में थीं। गुल्की ने आगे बताया कि उन्होंने कहा है कि हमारा शो खत्म हो रहा है। यहां पर कलाकारों का मन काम करने का नहीं है। मुझे नहीं पता कि किससे प्रेरित होकर उन्होंने यह बात बोली है।
अगर हम दिलचस्पी नहीं रखते तो शो इतने लंबे समय तक नहीं चलता। मैं अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हूं कि यह इतना अपमानजनक कैसे था, उन्होंने हमारे बारे में इतनी भद्दी टिप्पणियां की हैं। हमें गाली देते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। गुल्की ने यह भी बोला कि मुझे नहीं लगता कि मुझ पर निजी अटैक था। यह सब चर्चा में बने रहने के लिए था।
मुझे यह प्रभावित नहीं करता है। शुक्रिया शिल्पा शिंदे। मेरे फैंस की गिनती बढ़ी है। मुझे यकीन है कि आप हर उस चीज से ठीक हो जाएगी जो आपको इस तरह का बर्ताव करने पर मजबूर कर रही हैं। गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे ने कहा था कि गुल्की जोशी कौन है? मैं अब सिर्फ लीड रोल निभाऊंगी। मुझे दूसरे लोगों को मेरी वजह से फुटेन नहीं देना है।


Click it and Unblock the Notifications











