अभि-ऐश होंगे 'मैड इन इंडिया' के खास मेहमान!

Mad in India: Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai to appear on the show
'कॉमे़डी नाइट्स विद कपिल' शो के गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने नये शो 'मैड इन इंडिया' को लेकर चर्चित हैं।

हालांकि यह शो अभी लोगों को बहुत ज्यादा इंप्रेस नहीं कर पाया है। फिर भी सुनील की पूरी कोशिश है कि वह लोगों का ध्यान अपने शो की तरफ आकर्षित करे इसलिए वह दिन-रात इस काम में लगे हुए हैं। इसलिए ही खबर आ रही है कि सुनील अब बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों को अपने शो में शामिल करने जा रहे हैं।

सरनेम बच्चन के कारण ऐश ने मुझसे शादी नहीं की: अभिषेक

इसलिए ही उन्होंने अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने शो में मेहमान बनने का न्यौता दिया है। हालांकि अभी बच्चन फैमिली ने हां या ना नहीं बोला है लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सौ में से नंबे प्रतिशत इस बात के चांसेज है कि सुनील के शो 'मैड इन इंडिया' के मेहमान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बनने के लिए राजी हो जायेंगे।

Did You Know:सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड की तीन चर्चित फिल्मों में काम भी किया है

फिलहाल सुनील का यह प्रयास कितना काम आता है यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि टीआरपी के लिए सुनील ग्रोवर दिन-रात एक किये हुए हैं। शो के होस्ट मनीष पॉल हैं। शो में अब तक बाबा रामदेव, गोविंदा, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, हरमन बावेजा सरीखे लोग शामिल हो चुके हैं।

Did You Know: सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड की तीन चर्चित फिल्मों में काम भी किया है। इन फिल्मों के नाम हैं प्यार तो होना ही था( 2000), गजनी( 2008) और जिला गाजियाबाद( 2013)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X