BIGG BOSS में पहली बार..LIVE VOTING से फैंस का फैसला..WINNER...
Recommended Video

बिग बॉस 11 में विकास गुप्ता,लव त्यागी,हिना खान और शिल्पा शिंदे के नॉमिनेशन में आने के बाद शो में वोटिंग लाइन के बंद होने का सस्पेंस बना हुआ है।
वहीं टिकट टू फिनाले की रेस में भी हर कोई अपने गेम प्लान की तरह शो में फिनाले तक पहुंचने की कोशिश में हैं। फिलहाल टास्क खत्म हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार पुनीश शर्मा और लव त्यागी टिकट टू फिनाले के दावेदार बने हैं। इस बार विकास गुप्ता का मास्टरमाइंड काम नहीं आया है।
आपको बता दें कि लव और पुनीश में से कोई एक ही फिनाले की टिकट को पा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों के बीच लाइव वोटिंग के जरिए इस बात को तय किया जाएगा कि कौन फिनाले की टिकट का दावेदार है। हालांकि लक के मामले में लव और पुनीश दोनों के सितारे गर्दिश में हैं।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास 11 के कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट की अब तक की झलक...


Click it and Unblock the Notifications












