BIGG BOSS:शिल्पा शिंदे नहीं इस नंबर 1 कंटेस्टेंट को मिल रहा है..''धड़ाधड़ वोट''
Recommended Video

बिग बॅास 11 में इस वक्त हालात ऐसे हो गए हैं कि कब क्या हो इसकी खबर किसी को नहीं है। तभी तो सपना चौधरी और हितेन तेजवानी विनर का दावेदार बनने की जगह इस सीजन के एक्स कंटेस्टेंट बन गए हैं।
खैर,ऐसा ही आलाम आपको आने वाले वीक में देखने को मिल सकता है। जिस तरह हितेन के बाहर जाने की वजह कहीं ना कहीं लव को मिले हजारों वोट की संख्या है।

ठीक इसी तरह आने वाले वीक में लव के कारण कुछ और कंटेस्टेंट घर से बाहर हो सकते हैं। हिना खान और शिल्पा शिंदे के लिए लव खतरा बन गए हैं। जी हां, फेसबुक और ट्विटर के जरिए लव को जीताने के लिए धड़ाधड़ वोट मांगे जा रहे हैं।
NCR की त्यागी कम्युनिटी उनके सपोर्ट में आई है। हिना खान और प्रियांक के फैंस के साथ त्यागी समाज भी अपने लाडले के लिए वोट कर रहा है।
उम्मीद है कि इस वीक भी लव फाइनल की तरफ आगे बढ़ते हुए सेफ हो जाएं। गौरतलब है कि मनवीर गुर्जर को भी गुर्जर कम्युनिटी से काफी सपोर्ट मिला था।
सोशल मीडिया पर आधारित इस रेकिंग से ऐसा मालूम होता है कि लव त्यागी फाइनल की रेस भी जा सकते हैं। आलम यह है कि वह शिल्पा शिंदे और हिना खान जैसे दमदार कंटेस्टेंट को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। यकीन नहीं हो रहा है..यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications