इमेजिन पर आ रही है 'लुटेरी दुल्हन'
{image-26-luteri-dulhan-200 hindi.filmibeat.com}मेहंदी लगा कर आयेगी, चुना लगा कर जायेगी। इमेजिन पर 28 मार्च से एक ऐसे ही शो की शुरुआत हो रही है। यह कहानी एक चालबाज लड़की की है, जिसके लिए शादी एक पवित्र बंधन नहीं, बल्कि आय का साधन है।
यह शो जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। हर व्यक्ति अपनी आजीविका के लिए कुछ न कुछ अनोखा करता है और सिंह परिवार भी इसका अपवाद नहीं है। इस परिवार का एक अनोखा व्यवसाय है ये कपटी लोग भले लोगों को बिना किसी हिंसा का सहारा लिये और बगैर हथियार का इस्तेमाल किये चुपचाप अपने काम को अंजाम देते हैं। बैग फिल्म्स द्वारा निर्मित लुटेरी दुल्हन देशव्यापी स्तर पर वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।
यह कहानी है बिल्लो, एक नवयुवती की जिसे हरियाणा के एक ठग परिवार ने गोद ले रखा है, जो स्वयं को उत्तर प्रदेश का साड़ी ब्रिकेता बताते हैं, जबकि इस परिवार का वास्तविक व्यवसाय कुछ और ही है। इनका व्यवसाय उन लोगों को ठगना है, जिनकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और वे किसी नवयुवती के साथ विवाह करना चाहते हैं। शादी के बाद परिवार उस व्यक्ति की मूल्यवान संपत्ति लेकर चंपत हो जाता है. एक बाढ़ में अनाथ हुई बिल्लो की परवरिश इस ठग परिवार पे द्वारा की गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











