देखिए प्यार और रोमांस नहीं, वासना और सेक्स से भरी Lust Stories का ट्रेलर
करण जौहर, दिबाकर बनर्जी, ज़ोया अख्तर और अनुराग कश्यप एक बार फिर बॉम्बे टॉकीज़ की तर्ज पर एक साथ लौट आए हैं। जब तक इनकी फिल्में बनती रही इसे बॉम्बे टॉकीज़ सीक्वल ही कहा गया।
अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसका नाम है लस्ट स्टोरीज़। यानि कि केवल सेक्स के आसपास घूमती कहानियां। फिल्म में पिछली बार की तरह चार कहानियां हैं और ये रिलीज़ हो रही है 15 जून को नेटफ्लिक्स पर। देखिए फिल्म का ट्रेलर यहां।

फिल्म की पहली कहानी में हैं मनीषा कोईराला और संजय कपूर। दूसरी कहानी में भूमि पेडनेकर और नील भूपलम। तीसरी कहानी में हैं कियारा आडवाणी, विक्की कौशल और नेहा धूपिया और चौथी कहानी में हैं राधिका आप्टे।
फिल्म सीधा नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज़ होगी। वैसे जानिए बॉलीवुड के कुछ आने वाले सीक्वल -
lust stories karan johar dibakar banerjee zoya akhtar anurag kashyap लस्ट स्टोरीज़ करण जौहर दिबाकर बनर्जी ज़ोया अख्तर अनुराग कश्यप


Click it and Unblock the Notifications