..................... Lovekesh Kataria did prank call to Sana Maqbool becoming as a Cop, video viral! - Hindi Filmibeat

पुलिसवाला बनकर लवकेश कटारिया ने लगाई सना मकबूल की क्लास, डरकर काट दिया फोन, Video Viral!

lovekesh kataria sana makbul

Kataria Prank With Sana Makbul- सना मकबूल को पुलिसवाले का कॉल आया और इसके बाद वो परेशान हो गई। जी हां, एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें सना मकबूल के साथ लवकेश कटारिया प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैं।

जी हां, इस दौरान कटारिया कार में बैठे हैं और उन्होने बिग बॉस विजेता को कॉल किया है। सना मकबूल को कॉल करते हुए कटारिया ने कहा, ''का नंबर फीड था हमारे सिस्टम में, आपको नंबर हमने मिलाया तो मकबूल के पास मिला है।''

सना ने कहा, '' ये तो गलत है सर जी, क्योंकि परसों मेरी गाड़ी निकली ही नहीं है, पिछले तीन दिन से। कहां से चालान कटेगा। कटारिया- ''आप मेरे साथ ऐसे बदतमीजी से बात मत करो, ढंग से बात करो मेरे साथ।'' सना- ''मैं ढंग से ही बात कर रही हूं आपसे, बदतमीजी से तो बात ही नहीं की मैने, बदतमीजी से बात करूंगी तो अलग ही टोन होगी मेरी।''

कटारिया- ''देख कैसे जुबान लड़ा रही है, शर्म नहीं है आपको, आप एक इंस्पेक्टर से जुबान लड़ा रही हो।'' सना- ''सर मैं जुबान नहीं लड़ा रही मैं तो तमीज से ही बात कर रही हूं।'' कटारिया- ''आप ऐसे ही करते थे बिग बॉस के घर के अंदर, मुझे मता है।'' इतना सुनकर सना ने कॉल डिसकनेक्ट कर दिया।

हालांकि बाद में कटारिया ने सना मकबूल को फिर से कॉल किया और उनको पता चल गया कि कोई प्रैंक कर रहा है। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

एक ने लिखा, यार ये एल्विश बनने के चक्कर में जोकर बन जाता है। एक ने लिखा, ''एल्विश जिया प्रैंक की कॉपी।'' एक ने लिखा, ''जिया के साथ एल्विश ने करा था ये तो।'' एक ने लिखा, ''और कितना करेगा एल्विश छपरी को कॉपी...खुदका कुछ है?'' एक ने लिखा, ''सेवेज सना।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

सना मकबूल

सना मकबूल इस वक्त अपनी सफलता को एंजॉय कर रही हैं और काफी जल्दी वो कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी बनने वाली है। देखने वाली बात होगी कि वो कब नजर आती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: lovekesh kataria sana makbul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X