आनन्दी का राजकुमार कौन- जगिया या शिव?

Balika Vadhu
आनंदी की जिंदगी और इत्तिफाक दोनों साथ साथ चलते हैं। पहले आनंदी का पति जगिया उसे छोड़कर चला गया और अब जब दादी सा और पूरे परिवार वाले आनन्दी की शादी गांव के कलेक्टर शिवा के साथ करना चाहते हैं तो शिवा की दोस्त आशी के दिल में शिवा के प्रति प्यार को देखकर आनंदी ने शिवा से शादी करने को मना कर दिया, लेकिन क्या सिर्फ यही वजह है आनंदी के शादी से इंकार करने के पीछे?

कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल बालिका वधू में कई दिनों से आनंदी की दूसरी शादी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दादी सा तो जैसे हर पल बस अपने चारों ओर सिर्फ आनन्दी के लिए एक योग्य वर की तलाश करती फिर रही हैं। गांव के कलेक्टर के रुप में आए शिव के रुप में दादी सा को आनन्दी के लिए एक योग्य वर मिल भी गया लेकिन आनन्दी के दिल में अब भी जगिया के साथ बिताए हुए खूबसूरत पल बसे हुए हैं।

शिव भी आनंदी से शादी करने के लिए तैयार हो जाता है लेकिन आनंदी को जब पता चलता है कि उसके परिवार वाले उसकी दूसरी शादी शिव से कराना चाहते हैं और शिव भी इस शादी के लिए तैयार है तो आनंदी जगिया को तलाक देने से इंकार कर देती है। साथ ही शिव के सामने आशी के प्यार की सच्चाई बताते हुए कहती है कि जब आशी को पता चला होगा कि जिससे वो प्यार करती है वो किसी और से शादी करने जा रहा है तो उसे कितनी ठेस पहुंची होगी।

शिव और जगिया का सामना जल्द ही आनंदी के आने वाले एपिसोडों में होगा। जब आनंदी के सामने जगिया और शिव दोनों होंगे तो किस की तरफ होगी आनंदी? जगिया की तरफ जो एक दूसरी लड़की के लिए उसे छोड़कर चला गया या फिर शिव की तरफ जो आनंदी की जिंदगी का सच जानते हुए भी उससे शादी करना चाहता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X