बिग बॉस 4 में सारा-अश्मित-वीना का प्रेम त्रिकोण
जहां हों बॉलीवुड के कुख्यात अभिनेता अश्मित पटेल और उनके आस-पास हों हसीन बालाएं और वो सब रह रहे हों एक ही घर में तो प्यार का लफड़ा होना तो तय ही है। कुछ ऐसा ही हुआ है बिग बॉस के सनसनीखेज घर में जहां हर पल कुछ नया घटता है और हर घटना सुर्खियां बनने के काबिल होती है।
बिग बॉस के मौजूदा प्रतिभागियों में अश्मित पटेल और सारा खान का एक-दूसरे की ओर झुकाव साफ दिखाई देता है। लेकिन बिग बॉस के लिए ये कोई नयी बात नहीं हैं यहां पहले भी ऐसे झुकाव और समझौते देखे जा चुके हैं और ये सभी रिश्ते बिग बॉस के घर से निकलने के बाद एक तेज बदलाव की तरह बदल जाते हैं।
फिर भी अब इस एंगल में एक ट्विस्ट आ गया है। नहीं-नहीं अगर आप इस ट्विस्ट को श्वेता तिवारी से जोड़ रहे हैं तो ये गलत है। बिग बॉस के घर में एक और प्रतिभागी है जो इस एंगल में ट्विस्ट ला सकता है। वह प्रतिभागी हैं पाकिस्तान की विवादास्पद हसीना वीना मलिक। वीना और अश्मित अचानक ही एक-दूसरे में कुछ ज्यादा ही रुचि लेने लगे हैं। अब देखना ये है कि कहीं ये आगे के किसी हॉट एपिसोड का बैकग्रांउंड तो नहीं बनने जा रहा।
ashmit patel कलर्स टीवी बिग बॉस बिग बॉस 4 रिएल्टी शो वीना मलिक श्वेता तिवारी सारा खान big boss big boss 4 colors reality show sara khan shweta tieari tv veena malik


Click it and Unblock the Notifications
