विधायक जी और तान्या मित्तल की लव स्टोरी, एक वीडियो ने खोली पोल, नेता जी के उड़ जाएंगे होश

Tanya Mittal MLA Love Story- तान्या मित्तल जिस दिन से बिग बॉस 19 के घर में गईं हैं उनको लेकर काफी चर्चा है। बाहर कई तरह की बातें हो रही हैं और वो ट्रेंडिंग सदस्यों में से एक हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने लव स्टोरी पर एक शायरी कहती हुई नजर आ रही हैं।
तान्या इस शायरी में किसी विधायक जी का भी जिक्र और इसके बाद वीडियो आग की तरह वायरल हो गया। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर किस विधायक जी से उनका अफेयर था। देखने वाली बात होगी का तान्या कब नाम लेती हैं और विधायक जी की पोल खुलती है।
शायरी में विधायक जी
इस दौरान शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशाह से वो बात कर रहीं थीं। तान्या ने कहा, ''दुनिया ने कहा था कि वो मेरे लायक नहीं है। पर कैसे बताऊं तुम्हे शहबाज उसके जैसा पूरे देश में कोई विधायक नहीं है।'' इसके बाद शहबाज का रिएक्शन देखते सुनते ही बनता है।
इस वीडियो ने तान्या को लेकर एक नया खुलासा किया है और इसको लेकर किसी को कोई आइडिया नहीं था। तान्या का नाम पहले एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह को लेकर लिया जा रहा था लेकिन अब विधायक जी की एंट्री ने सबकुछ बदल दिया है। लोगों के कमेंट्स हमेशा की तरह सामने आ रहे हैं।
लोग क्या बोले?
तान्या मित्तल के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''विधायक की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।'' एक ने लिखा, ''लो जी बिग बॉस में विधायक आ चुके हैं।'' एक ने लिखा, ''विधायक जी की जान सूख गई होगी कि नाम ना ले दे।'' एक ने लिखा, ''कोई विधायक नहीं होगा... मैं उसकी किसी भी बात पर विश्वास नहीं करता।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं। फिलहाल आप देखिए तान्या मित्तल का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











