टीवी पर लौटा प्यार का मौसम

सबसे पहले बात करते हैं स्टार प्लस के नंबर वन शो..साथ निभाना साथिया...की जिसमें हीरो अहम और अभिनेत्री गोपी के बीच में अब आपको नजदीकियां देखने को मिलेगी। मतलब ये कि अब आपकी चहेती गोपी घंटो आंसू बहाती नजर नहीं आयेगी , बल्कि उसके चेहरे पर अब दिलकश मुस्कान दिखायी देगी।
वहीं स्टार प्लस के ही चर्चित शो.इस प्यार को क्या नाम दूं...में भी लाट गर्वनर अर्णव और चमकीली यानी खुशी कुमारी गुप्ता के बीच में भी प्रेम की अठखेलियां देखी जायेगीं। मीठी नोंक-झोंके के बीच में दोनों में अब प्रेम पनपेगा जो कहानी में नया रोमांच प्रस्तुत करेगा।
तो वहीं नव्या के भी आने वाले एपीसोड अब आपको नव्या-अन्नत मुस्कुराते और खिलखिलाते नजर आयेगे। पिछले कई एपीसोड से आंसू बहाते ये दोनों लोग कुछ दिन के लिए प्रेमगीत गाते नजर आयेगें।
तो वहीं बालिका वधू की नयी बहू गौरी के मां बनने की खबर भी धारावाहिक में नया रोमांच पैदा करेगी। तो सोनी के बड़े अच्छे लगते हैं के राम और प्रिया भी अब बहुत जल्द दोस्त बन जायेगें। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि टीवी पर एक बार फिर से प्यार का मौसम लौट आया है।


Click it and Unblock the Notifications











