छोटे पर्दे के इन स्टार्स की जिंदगी में एक बार नहीं, प्यार आया कई बार

Sachin Shroff

Recommended Video

Sachin Shroff आज दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, Juhi Parmar से सेट पर हुआ था प्यार, ऐसे टूटा रिश्ता

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में जब शाहरुख खान ने कहा था, "हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, प्यार भी एक बार होता है और शादी भी...।" तब हर कोई इस इमोशन में बह गया था। लेकिन फिल्मों और रियल लाइफ में काफी अंतर होता है। फिल्म में भी शाहरुख खान को दो बार प्यार और दो शादी करनी पड़ी थी। हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने इस बात को गलत साबित किया। पहली शादी टूटने के बाद इन एक्टर्स ने अपने आप को नहीं रोका और तहे दिल से अपनी जिंदगी में दूसरे प्यार का स्वागत किया। टीवी की दुनिया में सुगबुगाहट है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नये मेहता साहब सचिन श्रॉफ जल्द ही शादी के बंधन में फिर से बंधन वाले हैं।

चलिए कुछ ऐसे टीवी स्टार्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने दूसरी बार प्यार का किया दिल से स्वागत :

सचिन श्रॉफ :

सचिन श्रॉफ :

इस लिस्ट में पहला नाम सचिन श्रॉफ का आता है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम सचिन ने 5 साल पहले अपनी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से डिवोर्स लिया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्टर अपनी बहन की दोस्त से जल्द ही दूसरी शादी रचाने वाले हैं। सचिन इस बार अरेंज मैरिज कर रहे हैं।

दलजीत कौर :

दलजीत कौर :

बिग बॉस कंटेस्टेंट शालीन भनोट से तलाक लेने के कई सालों बाद आखिरकार दलजीत कौर ने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला ले लिया। 2009 में दलजीत ने शालीन से शादी की थी और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए 2015 में दोनों अलग हो गये थे। शालीन से अलग होने के 7 सालों बाद दलजीत निखील पटेल से एक पार्टी में मिली और दोनों ने इसके बाद शादी का फैसला ले लिया। शादी के बाद दलजीत लंदन शिफ्ट होने वाली हैं।

श्रद्धा निगम :

श्रद्धा निगम :

श्रद्धा निगम ने साल 2008 में सबसे पहले करण सिंह ग्रोवर से शादी की। लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही श्रद्धा ने करण से अलग होने का फैसला ले लिया। इसके बाद श्रद्धा ने एक्स-पति के को-स्टार मयंक आनंद से दूसरी शादी रचायी। वहीं श्रद्धा से अलग होने के बाद करण ने पहले जेनिफर विंगेट और फिर बिपाशा बसु से शादी दी।

तनाज ईरानी :

तनाज ईरानी :

काफी कम लोगों को ही पता होगा कि टीवी एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने काफी छोटी उम्र में ही थिएटर आर्टिस्ट फरीद करीम से शादी कर ली थी। वह 20 साल की उम्र में मां भी बन गयी थी। लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं टिक सकी और उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया। इसके बाद एक सीरियल के सेट पर वह बख्तियार ईरानी से मिली और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।

डिम्पी गांगुली :

डिम्पी गांगुली :

राहुल महाजन का स्वयंवर जीतने के बाद 2010 में डिम्पी ने राहुल महाजन से शादी की। लेकिन 2015 में डिम्पी ने राहुल महाजन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने का फैसला किया। इसके बाद डिम्पी को अपना प्यार अपने हाई स्कूल के दोस्त और पहले क्रश रोहित रॉय में दिखा, जिसके बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली।

गौतमी कपूर :

गौतमी कपूर :

गौतमी कपूर ने एक कमर्शियल फोटोग्राफर से पहली शादी की थी। दोनों की शादी नहीं चल सकी और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। इसके बाद ‘घर एक मंदिर' की शूटिंग के समय वह राम कपूर से मिली और दोनों ने परिवार की मर्जी नहीं होने के बावजूद 2003 में शादी कर ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X