हारे हुए करोड़पति प्रशांत ने नहीं हारी हिम्मत

By Jaya Nigam

प्रशांत बतार रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 2010' (केबीसी 2010) के पहले करोड़पति बने थे लेकिन उनके एक गलत जवाब ने उन्हें फिर पीछे धकेल दिया। अब केबीसी से बाहर होने के बाद प्रशांत शो के प्रस्तोता, महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाने के सपने देख रहे हैं।

बतार ने कहा, "यदि मैं हार गया तो क्या हुआ। मैं जहां भी जा रहा हूं लोग मुझे गले लगा रहे हैं। वे मुझसे हाथ मिलाना चाहते हैं और मेरे साथ तस्वींरें निकलवाना चाहते हैं। मुझे लग रहा है कि अगर हारने से ऐसी प्रसिद्धि मिल रही है तो जीतने पर क्या होता।"

बत्तीस वर्षीय प्रशांत मूल रूप से मेरठ से हैं। वह सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'केबीसी 4' में एक करोड़ की राशि तक पहुंचने वाले पहले प्रतिभागी बन गए हैं लेकिन उनके पांच करोड़ रुपये के लिए दिए गए एक गलत जवाब के बाद वह मंगलवार को अपने साथ केवल 3.2 लाख रुपये ही ले जा सके। वैसे उन्हें जीती हुई राशि हारने का कोई दुख नहीं है।

वह कहते हैं, "मैंने नुकसान को बहुत सकारात्मक ढंग से लिया है। आखिर मैं वहां एक खेल खेलने के लिए गया था। यदि कोई पांच करोड़ रुपये जीतने के लिए जोखिम नही उठाएगा तो इस राशि तक कैसे पहुंचेगा। हार और जीत खेल का हिस्सा हैं। मेरे दिल ने मुझे खेल छोड़ने के लिए नहीं कहा इसलिए मैंने इसे खेला।"

प्रशांत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अंटार्कटिका में छुट्टियां बिताने के सपने देखते हैं और पांच करोड़ जीतने के बाद अपने अभिभावकों के लिए एक बीएमडब्ल्यू खरीदना चाहते थे। मेरठ के पूर्व संयुक्त आयुक्त के बेटे प्रशांत पिछले छह साल से मुम्बई में हैं और मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाना चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X