दिसंबर में टीवी पर दर्शन देंगे भगवान बुद्ध
छोटे पर्दे पर जल्द ही भगवान बुद्ध का जीवन चरित्र देखने को मिलेगा। दुनिया भर में बौद्ध धर्म या भगवान बुद्ध को मानने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है। निर्देशक दिनेश दुबे ने भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र को पर्दे पर उतारने का बीड़ा उठाया है। एंजेल्स क्रिएशन के बैनर तले बन रहे इस मेगा धारावाहिक का दिसम्बर माह से एक निजी चैनल पर प्रसारण शुरू होगा।
धारावाहिक में सम्राट अशोक की भूमिका में शहबाज खान और कौटिल्य की भूमिका में हेमंत पाण्डेय हैं। गौतम बुद्ध की भूमिका सिद्धार्थ निभा रहे हैं। बुद्ध के पिता सुद्धोदन की भूमिका में शैलेंद्र गौड़ होंगे। कुछ औपचारिकता अधूरी रह जाने के कारण दुबे ने चैनल का नाम नहीं बताया।
धारावाहिक को स्वयं दिनेश दुबे ने लिखा है। पत्रकार से निर्देशक बने एस.रामचंद्रन शो के क्रिएटिव निर्देशक हैं। छायांकन अजय सिंह कर रहे हैं। संगीत ललित मिश्र और कला निर्देशन रमेश सुर्वे का है। कई फिल्मों व धारावाहिकों का निर्देशन कर चुके दुबे ने बताया कि वह कई वर्षों से इस विषय पर काम कर रहे थे। बुद्ध के चरित्र ने खासतौर से उन्हें प्रभावित किया है। लेकिन देखना यह है कि यह धारावाहिक दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाता है।


Click it and Unblock the Notifications
