इस टीवी शो ने सबसे पहले पूरे किए थे 1000 एपिसोड, 'अनुपमा' से है इस पुराने शो का खास कनेक्शन

Longest running Indian show

मशहूर टीवी शो 'अनुपमा' ने हाल ही में अपने 1000 एपिसोड पूरे किए हैं, जिसके बाद तो जैसे फैंस की बधाइयों का तांता ही लग गया लेकिन अनुपमा के अलावा भी ऐसे कई शोज हैं, जिसने 1000 एपिसोड पूरे किए हैं। लेकिन क्या आप उस शो के बारे में जानते हैं जिसने सबसे पहले इस रिकॉर्ड को बनाया था।

कोई भी टीवी शो कितना हिट है, इस बात का पता तब चलता है, जब वो लगातार TRP चार्ट में अपनी जगह बनाए रहता है और फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा हो और ऐसा ही एक शो है 'अनुपमा', जिसने हाल ही में अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। लेकिन आज हम आपको उस टीवी शो के बारे में भी बताएंगे, जिसने सबसे पहले ये कीर्तिमान हासिल किया था।

अगर हम टीवी की दुनिया से थोड़ा पीछे जाएं तो हम देखेंगे कि ऐसे कई शोज आए थे, जिन्होंने TRP की दुनिया में धमाल मचा दिया था, जैसे- 'कहानी घर घर की', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं किसी रोज' ये सभी एकता कपूर के टीवी शोज थे और इन शोज की वजह से ही एकता कपूर टीवी जगत की महारानी भी कहलाई थीं। उनके शुरुआती दौर में उनके लगभग सभी शोज ने 1000 एपिसोड्स पूरे किए थे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 1000 एपिसोड पूरा करने वाला बेंचमार्क एकता कपूर के भी नाम नहीं था।

चलिए अब आपको ज्यादा परेशान ना करते हुए बता ही देते हैं कि भला वो पहला सीरियल कौन सा था, जिसने 1000 एपिसोड पूरे किए थे। 1999 में डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह ने एक फैमिली ड्रामा शो 'एक महल हो सपनों का' बनाया था और यही 1000 एपिसोड पूरे करने वाला पहला टेलीविजन शो था। यह शो ईटीवी गुजराती के हिट शो 'सपना ना वेवेटर' का रीमेक था।

इस शो में कई दिग्गज और टैलेंटेड कलाका शामिल थे जैसे- अजीत वच्छानी, दीना पाठक, कल्पना दीवान, सनत व्यास, जंखाना देसाई, रसिक दवे, राजीव मेहता, अपरा मेहता, मनोज जोशी, वंदना पाठक, सुचिता त्रिवेदी, सुप्रिया पाठक, सरिता जोशी, देवेन भोजानी आदि। इस शो का पहला एपिसोड 25 जनवरी 1999 को टेलीकास्ट किया गया था और यह 29 नवंबर 2002 को खत्म हुआ था।

आपको बता दें, 'एक महल हो सपनों का' के कई कलाकारों ने फेमस टीवी शो 'अनुपमा' में भी काम किया है। जिनमें से इस वक्त एक मालती देवी के रोल में नजर आ रही हैं और उनका असली नाम है अपरा मेहता। वहीं सरिता जोशी ने अनुपमा की सास की सास यानी मोटीबा का रोल निभाया था।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X