अमेज़न ऑरिजिनल "लोल - हँसे तो फसे" का ट्रेलर हुआ ऑउट; एक साथ दिखेंगे कॉमेडी के ये सितारे
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अमेज़ॅन ऑरिजिनल की नई सीरीज़ "लोल - हँसे तो फंसे" का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय अमेज़ॅन ओरिजनल सीरिज लोल के इस लोकल एडिशन में कॉमेडियन का एक ग्रुप नज़र आएगा, जिन्होंने भारत के कॉमेडी परिदृश्य पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ दी है।
मेजबान अरशद वारसी और बोमन ईरानी के साथ आदार मलिक, आकाश गुप्ता, अदिति मित्तल, अंकिता श्रीवास्तव, साइरस ब्रोचा, गौरव गेरा, कुशा कपिला, मल्लिका दुआ, सुनील ग्रोवर और सुरेश मेनन यहां कड़ी चुनौती का सामना करते हुए नज़र आएंगे।

शायद पहली बार, यहां न केवल उनके ह्यूमर का इम्तेहान लिया जाएगा, बल्कि उनके धैर्य की भी परीक्षा होगी, क्योंकि वे लगातार छह घंटे तक बैटल करेंगे, जहां वे खुद पोकर फेस बना कर घर में मौजूद दूसरों को हंसाते हुए दिखाई देंगे! लक्ष्य कमरे में हंसने वाला अंतिम इंसान होना चाहिए और जो व्यक्ति लंबे वक्त तक स्ट्रैट फेस रख पाएगा वह आखिरकार खेल जीत जाएगा।
भारतीय और 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 30 अप्रैल, 2021 से शुरू होने वाले शो को विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
सुनील ग्रोवर ने कहा, यह केवल एक शो नहीं है, यह एक अनूठा प्रयोग है। कल्पना कीजिए कि 10 पेशेवर हास्य कलाकारों के साथ, एक छत के नीचे, उनके ए-गेम के साथ होना। और आप मुस्कुरा भी नहीं सकते! मैं केवल इतना कह सकता हूं- यह आसान नहीं था, लेकिन मैंने खूब एन्जॉय किया और जब दर्शक भी इसे देखेंगे तो खूब पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











