Lokmat Most Stylish Awards 2022: पलक तिवारी, तेजस्वी प्रकाश, हिना खान - रेड कार्पेट पर छाए टीवी स्टार्स

Lokmat Most Stylish Awards 2022 का छठवां साल भी हर साल की तरह ही धमाकेदार रहा है। जहां रेड कार्पेट पर सलमान खान से लेकर विद्या बालन और रवीना टंडन तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराते दिखे वहीं दूसरी तरफ, नई पीढ़ी के स्टार्स अनन्या पांडे, श्रद्धा कपूर भी रेड कार्पेट पर छा गए।

lokmat-most-stylish-awards-2022-red-carpet-pics-tejasswi-prakash-palak-tiwari--hina-khan-jasmin-bhas

बात करें टीवी के सितारों की तो उनका भी स्टारडम, रेड कार्पेट पर बोलता दिखाई दिया। जहां श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का लुक फैन्स के होश उड़ाने के लिए काफी था वहीं तेजस्वी प्रकाश के फैन्स तो बस उनकी नई तस्वीरों का इंतज़ार ही करते रहते हैं। जैसमीन भसीन, रश्मि देसाई, हिना खान, शिवांगी जोशी सहित ढेरों स्टार्स रेड कार्पेट पर दिखाई दिए। यहां देखिए तस्वीरें।

टीवी की क्वीन

टीवी की क्वीन

टीवी की क्वीन हिना खान, रेड कार्पेट पर सफेद रंग के Mermaid स्टाईल गाउन में दिखाई दीं। हिना खान को बिग बॉस 16 का भी हिस्सा माना जा रहा है।

बिग बॉस की हसीनाएं

बिग बॉस की हसीनाएं

बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं शमा सिकंदर और तनीषा मुखर्जी भी रेड कार्पेट पर खूबसूरत अंदाज़ में दिखाई दीं। वहीं हाल ही में मीका सिंह को स्वयंवर में जीतने वाली आकांक्षा पुरी भी रेड कार्पेट पर दिखाई दीं।

क्यूट सी जैसमीन

क्यूट सी जैसमीन

जैसमिन भसीन अपने चिर परिचित क्यूट से अंदाज़ में दिखाई दीं। जैसमिन ने एक क्यूट सी लाल रंग की बार्बी शॉर्ट ड्रेस का चुनाव किया।

टीवी की नई नागिन

टीवी की नई नागिन

टीवी की लेटेस्ट नागिन तेजस्वी प्रकाश, रेड कार्पेट पर चमकती हुई सुनहरी साड़ी में दिखाई दीं और फैन्स का दिल जीत लिया।

राहुल - शांतनु

राहुल - शांतनु

खतरों के खिलाड़ी शांतनु माहेश्वरी और राहुल वैद्य भी रेड कार्पेट पर दिखाई दिए। शांतनु को हाल ही में अपने फिल्म डेब्यू गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए काफी तारीफें मिली हैं। वहीं बिग बॉस 15 की प्रतिभागी डोनल बिष्ट भी एक साटिन फ्रॉक में दिखाई दीं।

शिवांगी - स्नेहा - बरखा

शिवांगी - स्नेहा - बरखा

वेब सीरीज़ और ओटीटी का जाना माना चेहरा बरखा सिंह गुलाबी रंग के आउटफिट में रेड कार्पेट पर दिखाई दीं वहीं टीवी की नायरा और बालिका वधू शिवांगी जोशी बेहद ग्लैमरस लुक में दिखाई दीं। लेकिन सबको चौंका दिया, वीर की अरदास वीरा की बीजी स्नेहा वाघ ने अपने मॉडर्न अवतार के साथ।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई की एक झलक ही उनके फैन्स के लिए काफी है। रेड कार्पेट पर रश्मि एक खूबसूरत सी साड़ी में दिखाई दीं और उनकी तस्वीर तुरंत ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी होने लगी।

दिल जीत ले गईं पलक तिवारी

दिल जीत ले गईं पलक तिवारी

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी काले और सिल्वर गाउन में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X