..................... बेहद 2, पटियाला बेब्स और इशारों इशारों में लॉकडाउन के बाद बंद | Lockdown effect : Beyhadh 2, Patiala Babes and Ishaaron Ishaaron Mein will go off-air - Hindi Filmibeat

टीवी के 3 पॉपुलर सीरियल बंद- लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी नहीं होगी वापसी, चैनल का बड़ा फैसला

कोरोना की वजह से हुए इस लॉकडाउन में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी नुकसान सहना पड़ा है। ना सिर्फ फिल्में और टीवी शोज पोस्टपोन हुए हैं, बल्कि सभी शोज और फिल्मों की शूटिंग भी रूकी हुई है। सभी सिनेमाघर बंद हैं। जाहिर है निर्माताओं को इससे भारी नुकसान हो रहा है। सभी चैनलों पर शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाए जा रहे हैं।

बता दें, इसी दौरान सोनी टीवी ने अपने तीन शोज- बेहद 2, इशारों इशारों में और पटियाला बेब्स को ऑफ एयर करने का फैसला लिया है। जी हां, लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी ये तीन शोज वापस नहीं आएंगे। बॉम्बे टाइम्स को दिए बयान में चैनल ने कहा- इन तीन फिक्शन शोज का नेचर और नैरेटिव टाइम बाउंड है। मार्च से शूटिंग रुकी हुई है। हम जिस स्थिति में हैं, उसके कारण हम इन शोज की लॉजिकल एंडिंग शूट नहीं कर सकते।

Beyhadh 2

उन्होंने आगे कहा, 'ये तीनों शोज काफी अच्छे और पॉप्युलर रहे। अगर शूट चलता रहता है तो ये नैरेशन में जरूर कुछ नया लेकर आते। लेकिन सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए और प्रड्यूसर्स के साथ सह- सहमति में फैसला किया गया है कि इन तीनों शोज को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X